Jharkhand: नियुक्ति रद हुई तो जमशेदपुर के 50 हाई स्कूलों में नहीं रहेंगे एक भी शिक्षक

नवनियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को हाई कोर्ट ने रद कर दिया है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा तो पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हाई स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी। नियुक्ति रद हुई तो 50 हाई स्कूलों में एक भी...

By Edited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:27 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 04:52 PM (IST)
Jharkhand: नियुक्ति रद हुई तो जमशेदपुर के 50 हाई स्कूलों में नहीं रहेंगे एक भी शिक्षक
झारखंड हाईकोर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर। फाइल फोटो - जागरण

जमशेदपुर (वेंकटेश्वर राव) । नवनियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को हाई कोर्ट ने रद कर दिया है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा तो पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हाई स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी। नियुक्ति रद हुई तो 50 हाई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं बचेंगे। इन हाई स्कूलों की पूरी कमान इन्हीं शिक्षकों पर निर्भर हैं। पहले इन स्कूलों में क्लर्क पढ़ाते थे और गांव के कुछ युवक भी इस कार्य में सहयोग देते थे। नव नियुक्त हाई स्कूल के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा गया था, जहां शिक्षकों की कमी थी।

जिसने सबसे ज्यादा तालियां बटोरी, उसे ही नहीं मिली मातृत्व अवकाश की राशि

वर्ष 2019 में माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित नव नियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र बांटा जा रहा था। सबसे पहला नियुक्ति पत्र घाटशिला की कपरा हांसदा को मिला था। कपरा अपनी तीन दिन की बच्ची को लेकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंची थी। इस कारण उसने जमकर तालियां बटोरी थी। उसी समय उपायुक्त ने घोषणा की थी वह पहले बच्चे की देखभाल कर लें, उसके बाद स्कूल में योगदान दें। इतना सब कुछ होने के बाद भी विडंबना ही रहा कि उसे 22 जुलाई, 2019 से 22 अक्टूबर 2019 कुल 93 दिन का मातृत्व अवकाश की राशि नहीं मिली। इस शिक्षिका की नियुक्ति घाटशिला के बरडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई थी।

हमने अपने स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए काफी कुछ किया है। बच्चों की संख्या भी बढ़ी, बच्चे रोज स्कूल आने लगे हैं। सभी शिक्षकों ने मिलकर आदर्श स्कूल में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। - खेयाली मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, महुलिया उच्च विद्यालय, घाटशिला

chat bot
आपका साथी