हेमंत सरकार ने युवाओं को किया निराश : डा. गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि युवा मौजूदा राज्य सरकार से पूरी तरह निराश हैं। डेढ़ वर्षों के दौरान हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान कराने में विफल रही..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:00 AM (IST)
हेमंत सरकार ने युवाओं को किया निराश : डा. गोस्वामी
हेमंत सरकार ने युवाओं को किया निराश : डा. गोस्वामी

संसू, बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि युवा मौजूदा राज्य सरकार से पूरी तरह निराश हैं। डेढ़ वर्षों के दौरान हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान कराने में विफल रही। बहरागोड़ा के युवा महज सात-आठ हजार रुपये मासिक वेतन पर दक्षिणी एवं पश्चिमी राज्यों में पलायन करने के लिए विवश हो रहे हैं। डा. गोस्वामी बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित होटल नटराज के सभागार में पार्टी के बड़सोल मंडल कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने भाग लिया। डा. गोस्वामी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु चलाई जाने वाली अधिकांश कल्याणकारी योजनाएं वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण शिथिल हो गई। किसानों को अपने जरूरी कार्यों के लिए भी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। इस बार तो धान क्रय केंद्रों में बेचे धान के रकम को सरकार से प्राप्त करने में किसानों को काफी मशक्कत करना पड़ा। कई ग्रामीण सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों के चलने लायक तक नहीं हैं। परंतु विभागीय अधिकारी इन सड़कों के मरम्मत करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। संगठन को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत : जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकमात्र पसंद भाजपा है । युवा भाजपा के माध्यम से राज्य एवं देश का विकास करना चाहते हैं । उन्होंने युवाओं से भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड विकसित करने का आह्वान किया । बैठक को जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना मयी बेरा, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष , एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, मंडल उपाध्यक्ष गणेश हांसदा , आशीष मंडल, नवनीधर प्रधान मंडल मंत्री हाबल गिरि, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमल बेरा, वरीय भाजपा नेता प्रवीर भोल, भावतारण बट्टबयाल, मोतीलाल प्रधान, भाजयुमो नेता लक्ष्मीकांत गिरि, एससी मोर्चा जिला महामंत्री राखोहरी मुखी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मानिक दास, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, रवींद्र साव, लक्ष्मण घोष, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार पैड़ा, महामंत्री रिका नायक, सुदीप भोल, मंडल मंत्री सुरज भोल, सुमन महापात्रा, शिबु सांतरा, लिटु आइच, असीम सेनापति, कार्तिक पैड़ा, करम साव, मदन नायक, महादेव प्रधान, संजय बारिक, पापु दंडपाट, सुभाष नायक, सुजीत नायक, सुशील मुंडा, मृणाल कांति भूईं, अर्नब भूईं, राहुल कर, सुभाष साव, सनत ओझा, प्रवीर नायक, सुजीत गिरी,उत्तम मुंडा,रविद्र मुंडा, बाबली घोष, सव्यसाची दास आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी