किसानों के साथ अन्याय करना बंद करे हेमंत सरकार : डा. गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों के साथ लगातार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। छह महीने बीत जाने के बावजूद किसानों को अपनी धान विक्रय की राशि प्राप्त नहीं हुई है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:30 AM (IST)
किसानों के साथ अन्याय करना बंद करे हेमंत सरकार : डा. गोस्वामी
किसानों के साथ अन्याय करना बंद करे हेमंत सरकार : डा. गोस्वामी

संसू, बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों के साथ लगातार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। छह महीने बीत जाने के बावजूद किसानों को अपनी धान विक्रय की राशि प्राप्त नहीं हुई है। डा. गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा के साकरा गांव स्थित खेतों में भाजपा द्वारा किसानों के समर्थन में आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे। डा. गोस्वामी ने धरने में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। 50 हजार रुपये तक की ऋण माफी का अभी तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। खरीफ फसल विशेष कर धान बुआई का समय प्रारंभ हो गया, परंतु लैंपस में पर्याप्त मात्रा में बीज एवं खाद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग की गई है कि किसानों के जमीन के कागजातों का शीघ्र ऑनलाइन कराए, ताकि कोई किसान धोखाधड़ी का शिकार न हो। उन्होंने खेतों का मिट्टी परीक्षण कराने का भी आग्रह किया। साथ ही सरकार से बुजुर्ग किसानों के वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति जल्द करने का भी आग्रह किया। इस दौरान किसानों ने उनसे कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण में मदद करने का आग्रह किया। धरना प्रदर्शन में पूर्व जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष बिनोद सिंह, भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, जिला प्रभारी सदानंद महतो, भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री भक्ति श्रीपंडा तथा उत्पल पैड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम बासुरी, महामंत्री निर्मल जेना, जिला मंत्री ब्रजेश मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, जिला मंत्री सुमंत होता, जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीणा पात्र, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, जिला महामंत्री कवींद्र कुंडु, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह मुंडा, महामंत्री संकाई किस्कू, भाजपा नेता मनोज पाल, देवी प्रसाद दुबे, विमान जेना, माधव पाल, राकेश पाल, पार्थ झा, स्वरूप पाणिग्राही, दीपक घोष, टिकू मंडल तथा विकास सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी