Weather News Update Jamshedpur : छह दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, 30 जनवरी को होगी झमाझम बारिश

Jamshedpur Weather News Update. मौसम का मिजाज अगले छह दिन तक हर 24 घंटे में बदलता रहेगा। सुबह में कोहरा व धुंध के साथ-साथ दिन में बादल भी देखने को मिल सकता है। 30 जनवरी को झमाझम बारिश होगी। जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:38 AM (IST)
Weather News Update Jamshedpur : छह दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, 30 जनवरी को होगी झमाझम बारिश
31 जनवरी को सुबह में फिर से एक बार कोहरा देखने को मिल सकता है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड  का मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहे तो वहीं दिन में आसमान बादलों से घिरा हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी अनुमान से अधिक वृध्दि दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन उससे भी 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार का न्यूनतम तापमान 14.5 व अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड थोड़ा कम जरूर है लेकिन, बादल फटते ही फिर से एक बार कनकनी बढ़ने की पूरी संभावना है।

सात दिन में हर 24 घंटे में बदलता दिखेगा मौसम

अगले सात दिन न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव तो होगा ही, मौसम भी बदला-बदला नजर आएगा। कभी धूप, कभी छांव और झमाझम बारिश भी होने की पूरी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी से 27 जनवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध के साथ-साथ दिन में बादल भी देखने को मिल सकता है। वहीं, 28 जनवरी को आसमान पूरी तर से साफ रहेगा। जबकि 29 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 30 जनवरी को झमाझम बारिश हो सकती है। 31 जनवरी को सुबह में फिर से एक बार कोहरा देखने को मिल सकता है।

अगले सात दिन का तापमान    तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 25 जनवरी - 14.5 - 29.1 26 जनवरी - 13.0 - 30.0 27 जनवरी - 13.0 - 30.0 28 जनवरी - 15.0 - 30.0 29 जनवरी - 15.0 - 29.0 30 जनवरी - 15.0 - 27.0 31 जनवरी - 15.0 - 27.0

chat bot
आपका साथी