Jamshedpur Weather Forecast: तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, 8 एवं 9 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

Jamshedpur Weather Forecast मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आठ एवं नौ सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात से बचकर रहने की जरूरत है। यहां रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 08:16 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast: तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, 8 एवं 9 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
जानिए अपने शहर जमशेदपुर के मौसम का पूर्वानुमान।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार की दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान दिखे तो वहीं, शाम में जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि मौसम सुहाना हो गया। इस तरह के मौसम बीते एक सप्ताह से देखा जा रहा है। सुबह में तेज धूप। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहते हैं। वहीं, देर शाम होते-होते जोरदार बारिश हो रही है।

शुक्रवार की शाम में तेज बारिश होने की वजह से जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर पानी के जमाव होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मानगो के पारसनगर में भी बारिश की पानी लोगों के घर में घुस गया। देर रात तक लोग अपने-अपने घरों से पानी बाहर निकालते रहे। इधर, शहर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा व खरकई नदी भी उफान पर है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

आठ व नौ सितंबर को जोरदार बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, शनिवार को भी दोपहर में कड़ी धूप और शाम में हल्की बारिश देखने को मिल सकता है। वहीं, छह व सात सितंबर को लगभग एक समान मौसम का मिजाज रहेगा। लेकिन, आठ व नौ सितंबर को गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अगले एक सप्ताह का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

3 सितंबर : 26.0 : 34.5

4 सितंबर : 26.0 : 35.0

5 सितंबर : 26.0 : 35.0

6 सितंबर : 26.0 : 34.0

7 सितंबर : 26.0 : 34.0

8 सितंबर : 26.0 : 33.0

9 सितंबर : 26.0 : 33.0

chat bot
आपका साथी