Cyclone Jawad : दिखने लगा तूफान ‘जवाद’ का असर, बारिश शुरू; बढेगी ठंड

Cyclone Jawad Big Update तूफान चार दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी ओडिशा के तट पहुंच। वहीं पांच दिसंबर को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में खत्म होगा। शनिवार को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्कं दर्जे की वर्षा भी शुरू है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:22 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:32 AM (IST)
Cyclone Jawad  : दिखने लगा तूफान ‘जवाद’ का असर, बारिश शुरू; बढेगी ठंड
छह दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चक्रवती तूफान ‘जवाद’ का असर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तूफान चार दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी ओडिशा के तट पहुंचा। वहीं, पांच दिसंबर को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में खत्म होगा। शनिवार को दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा हो रही है।

वहीं, 5 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज) तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं, छह दिसंबर से मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह में कोहरे छाए रहेगा।

बढ़ेगी कनकनी, रहें सावधान

मौसम विभाग के अनुसार, छह दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान ठंड के साथ-साथ कनकनी भी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। घर से निकले तो गर्म कपड़ा अवश्य पहनें। ठंड में लापरवाही नहीं करें। यह महंगा पड़ सकता है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी