Health Tips : पेशाब के रंग से पता लगा सकते हैं अपने सेहत का हाल

Health Tips अगर पेशाब सही नहीं हो तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने लगती है। पेशाब का रंग तो आपने बदलते देखा होगा। पेशाब का रंग आपके स्वास्थ्य के बारे में संकेत देता है। वह अच्छा है या खराब। जानते हैं पेशाब के बदलते रंग के मायने...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:30 PM (IST)
Health Tips : पेशाब के रंग से पता लगा सकते हैं अपने सेहत का हाल
Health Tips : पेशाब के रंग से पता लगा सकते हैं अपने सेहत का हाल

जमशेदपुर : पेशाब का रंग देखकर सेहत का हाल पता चल जाता है। यूरिन किडनी के माध्यम से हमारे शरीर से टॉक्सिक एलिमेंटको बाहर निकाल कर उसे शुद्ध करता है। जितना ज्यादा हाइड्रेटेड रहेंगे उतना ज्यादा प्योरिटी हमारी शरीर में आएगी। पेशाब के रंग को लेकर हमें सतर्क रहना चाहिए। अगर इसपर नजर रखेंगे तो कई बीमारियों का पहले ही पता चल जाएगा। 

आज जानेंगे कैसे यूरिन के रंगों के कारण हमारे स्वास्थ्य का हाल बदल सकता है। अधिक से अधिक पानी पीना इसलिए हमारे लिए अनिवार्य है ताकि हम अपने शरीर से पूरी तरीके से हाइड्रेटेड रख सके।

पीला पेशाब का क्या है मतलब

अगर पेशब में पीले रंग का समावेश हो रहा है और वह हल्का पीला दिख रहा है तो यह बताता है कि हम पूरी तरीके स्वस्थ हैं पर यह हल्का रंग ही होना चाहिए।

पीला : पूरी तरीके से येलो यूरीन हमें यह संकेत देता है कि हमारे शरीर को हाइड्रेशन की जरुरत है और पानी पीना चाहिए। इससे बचने के लिए हम अपने डायट में तरल पदार्थ का अधिक सेवन कर सकते हैं।

पीलापन का गहरा होना

अक्सर ऐसा तब होता है जब हम किसी मेडिसिन का उपयोग कर रहे हो। दवाई का असर हमारे यूरिन को डार्क येलो में बदल जाता है।

रंग में लाल गुलाबी का मिश्रण होना

यूरिन में अगर लाल या गुलाबी रंग आ रहा है तो हो सकता है हमारे भोजन में चुकंदर या फिर गाजर का उपयोग अधिक हो रहा हो। अगर ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन हमने नहीं किया है तो यह यूरिन में खून क आने का संकेत है। हमें जल्द से जल्द से डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ज्यादातर स्थिति में लोग स्वयं अपने से ही इलाज करने लगते हैं। परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, यूरिन की जांच कराएं तथा समय से दवा का प्रयोग करें। इस तरह की परेशानी में कभी संकोच नहीं करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी