Health Tips: सर्दी-खांसी, बुखार हो जाएं तो क्या करें, होम्योपैथ विशेषज्ञ डॉ. एमएन अख्तर से लें सलाह, ये रहा फोन नंबर

Health Tips. बदलते मौसम में सर्दी खांसी व बुखार उल्टी-दस्त सहित अन्य के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इधर कोरोना भी कहर बरपा रहा है। इसका लक्षण भी लगभग यही है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आज पूछें सवाल मिलेगा जवाब डॉ. एमएन अख्तर होम्योपैथ विशेषज्ञ से।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:33 AM (IST)
Health Tips: सर्दी-खांसी, बुखार हो जाएं तो क्या करें, होम्योपैथ विशेषज्ञ डॉ. एमएन अख्तर से लें सलाह, ये रहा फोन नंबर
डॉ. एमएन अख्तर, होम्योपैथ विशेषज्ञ जमशेदपुर झारखंड
  समय : 10 से 11 बजे।   मोबाइल नंबर : 7004173919

जमशेदपुर, जासं। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी व बुखार, उल्टी-दस्त सहित अन्य के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अस्पतालों में सबसे अधिक इसी से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। इधर, कोरोना भी कहर बरपा रहा है। इसका लक्षण भी लगभग यही है। ऐसे में मरीज क्या करें। कौन सी दवा खाएं। शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाए। जोड़ों का दर्द कैसे दूर करें। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आज पूछें सवाल, मिलेगा जवाब डॉ. एमएन अख्तर, होम्योपैथ विशेषज्ञ से।

वैक्सीन है सुरक्षित

कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वैक्सीन सभी को लेने की जरूरत है। वैक्सीन ही बचाव है। मैं वैक्सीन का दोनों डोज ले चुका हूं। थोड़ा भी महसूस नहीं हुआ। हालांकि, किसी किसी को वैक्सीन लेने के बाद थोड़ा दर्द या फिर बुखार हो सकती है लेकिन, उससे घबराने की जरूरत नहीं है। पैरासिटामोल खाने से ठीक हो जाता है। कोई भी वैक्सीन लेने के बाद उसका साइड इफेक्ट होता है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री व देश के सभी बड़े डॉक्टरों ने वैक्सीन लिया है। 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लेनी चाहिए। जो लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो वे चिकित्सक के सलाह पर वैक्सीन ले सकते हैं।

- डॉ. आरवाई चौधरी, विभागाध्यक्ष, एनेस्थेसिया विभाग, एमजीएम।

मैं भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुका हूं। यह सुरक्षित व दर्दरहित है। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सभी को यह कोरोना का वैक्सीन लेना चाहिए। एक बार फिर कोरोना अपना पांव पसारने लगा है। पूरा विश्व इसे लेकर काफी परेशान है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन ही एक सटीक व सरल उपाया है। इसको लेने से मनुष्य के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। ऐसे में बैगर किसी अफवाह में आए सभी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। इससे किसी प्रकार की क्षति या नुकसान नहीं है। आम लोगों को भी इस वैक्सीन को लेने के लिए जागरूक करना चाहिए।

- शैलेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश यूथ इंटक।

chat bot
आपका साथी