Health Tips : इन चीजों को दोबारा गर्म कर कभी नहीं खाए, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

Tips And Tricks आमतौर पर हमें खाना को गर्म कर खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को दोबारा गर्म कर नहीं खाना चाहिए।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:20 AM (IST)
Health Tips : इन चीजों को दोबारा गर्म कर कभी नहीं खाए, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान
इन चीजों को दोबारा गर्म कर कभी नहीं खाए, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

जमशेदपुर : कोई भी चीजें बचाने के चक्कर में लोग दोबारा गर्म करके उसे खाते हैं। भोजन आदि ऐसी वस्तुएं है जिसे लोग बर्बाद होने से बचाने के लिए गर्म करके खाते हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता है कि यह बासी चीजें दोबारा गर्म करके खाने से हमारे अंदर कई बीमारियों को दावत देती है, जिससे बचने की जरुरत है।

अंडा

अंडे से बने कोई भी चीज को दोबारा गर्म करके खाने से वह हानिकारक साबित होता है। अंडे में प्रोटीन होता है दोबारा गर्म करने की वजह से उसमें पाए जाने वाले प्रोटीन समाप्त हो जाता है। पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अंडो को पकाने के बाद उसका सेवन जल्द कर लेना चाहिए। अंंडे में प्रोटीन के साथ नाइट्रोजन भी पाया जाता है दोबारा इसे गर्म कर खाने से कैंसर का बड़ा कारण बन सकता है।

चिकेन

चिकेन को भी बार-बार गर्म करके नहीं खाना चाहिए। चिकेन को दो बार गर्म करने चलाह दी जाती है। इसे प्रोटीन कंपोजिशन पूरी तरह से चेंज हो जाती है। इसे दोबारा गर्म करके खाने से डाइजेशन भी खराब हो जाता है।

मशरूम

मशरूम को बनाने के बाद उसे उसी दिन खाने से फायदेमंद रहता है। मशरूम में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बाद में हमारी पाचन क्रिया के लिए नुकसान दायक होता है। अगर मशरूम बनता है तो उसे ठंडा करके ही खाना चाहिए गर्म करके खाना हानिकारक साबित होगा।

हरी सब्जी

हरी सब्जियों को भी दोबारा गर्म करके खाना फायदेमंद नहीं होता है। पालक में आयरन होता है और जब हमें इसे दोबारा गर्म करते हैँ तो यह ऑक्सीडाइज हो जाता है।, जो कई बीमारियों का कारण बनता है।

चावल

 

चावल में जीवाणु होते हैं, जब हम चावल पकाते हैं तो कुछ जीवाणु समाप्त हो जाते हैं, जबकि कुछ जीवाणु विद्यमान रह जाते हैं। जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं होते। लेकिन वहीं चावल को फ्रीज या रूम ट्रेम्प्रेचर पर रखते है तो यह जीवाणु वैक्टीरियों में तब्दील होकर मनुष्य के शरीर में घुस जाता है, जिससे फूड प्वाइजिंग हो जाती है। इससे लोग बीमार पड़ जाते हैं।

chat bot
आपका साथी