अंडा के साथ ये चीज कभी नहीं खाएं, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर

संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। अंडा में विटामिन सी छोड़कर कमोबेश हर विटामिन होता है। लेकिन यही अंडा उस समय नुकसान करने लगता है जब इसके साथ कुछ ऐसा चीज खा लिया जाए जिसे नहीं खाना चाहिए। हम आपको आज यही बताएंगे अंडा के साथ क्या-क्या न खाएं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:00 AM (IST)
अंडा के साथ ये चीज कभी नहीं खाएं, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर
अंडा के साथ ये चीज कभी नहीं खाएं, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर।

जमशेदपुर, जासं। अंडा को हम पौष्टिक आहार के रूप में लेते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है कि इसका गलत सेवन से काफी नुकसान भी पहुंच सकता है और आपका सीधे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। ऐसे में आपको अंडा खाते समय किन-किन बातों पर ध्यान रखा जाना चाहिए, इसका पुख्ता जानकारी होनी चाहिए।

विशेष चिकित्सकों का कहना है कि फूड कॉम्बिनेशन गलत होने से उसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार, कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो पाचन तंत्र के लिए खतरनाक माना जाता है। अंडा में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। ऐसे में अंडा के साथ दूध उत्पादों और कैफीनयुक्त पेय का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अंडा के साथ और भी कई चीज नहीं खाने चाहिए। अंडा के साथ खुरमा कभी भी नहीं खाना चाहिए। यह शरीर में जहर का काम करता है। खुरमा एक प्रकार का फल होता है।

बेकन बना देता सुस्त

अंडा के साथ बेकन (सूअर की पीठ या बग़ल का नमक लगा या भुना हुआ मांस) का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अंडा और बेकन का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है। दोनों को एक साथ सेवन करने से यह इंसान को सुस्त बना देता है, जिसके बाद आपको कोई काम करने का मन नहीं करता है।

अंडा के साथ चीनी भूलकर भी नहीं खाएं

अंडा के साथ चीनी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन दोनों में अमीनो एसिड होता है जो शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है। इससे आपके खून में थक्के बन सकता है। जिससे स्ट्रोक या फिर हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।

सोया दूध के साथ भी अंडा कभी नहीं खाएं

सोया दूध के साथ भी अंडा का सेवन भूलकर भी नहीं करें। दूध के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण की समस्या उत्पन्न होती है।

अंडा के साथ चाय पीने का गलती नहीं करें

अंडा के साथ अधिकांश लोग चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करें। इससे पाचन शक्ति प्रभावित होती है। साथ में कब्ज की समस्या भी शुरू होने लगती है। इससे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

 

खुरमा खाने से गैस्ट्रिक अटैक का खतरा

अंडा के साथ खुरमा कभी नहीं खाएं। खुरमा एक प्रकार का फल है। अंडा के साथ इसे खाने से गैस्ट्रिक अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

chat bot
आपका साथी