Benefits of Tomato Juice : बड़े काम की चीज है टमाटर, ब्रेन से लेकर बॉडी तक को रखता तंदरुस्त
Health and Beauty Benefits of Tomato Juice वर्षों तक लोग इस गफलत में टमाटर नहीं खाते थे कि यह लाल जहर है। भ्रम टूटा और यह हमारे किचन की जरूरी चीज बन गई। आज हम टमाटर के फायदे बताने जा रहे हैं। यह ब्रेन के लिए भी लाभदायक है....
जमशेदपुर, जासं। बड़े काम की चीज है छोटा सा लाल सा दिखने वाला यह टमाटर। यह आम सब्जी का हिस्सा है। अमूमन हर तरह की सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आजकल उपमा, दाल, चोखा एवं अन्य व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। यह कार्य सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन जाने अंजाने में इंसानों को इससे फायदा ही हो रहा है।
टमाटर में होते हैं कई तरह के विटामिन
टमाटर में विटामिन-ए और विटामिन सी , फाइबर, फोलेट और कैल्शियम जैसे कई लाभकारी व गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। टमाटर में मौजूद ग्लूटथियोन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और प्रोस्ट्रेट कैंसर से भी शरीर की सुरक्षा करता है। अगर आप एक साथ टमाटर जूस पी रहे हैं तो इसके फायदे कई गुणे बढ़ जाते हैं।
रेड एप्पल में पाया जाता है बायोएक्टिव तत्व
टमाटर जूस में में कई बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं। इसमें से एक है गाबा। यह एक प्राकृतिक अमीनो एसिड है जो मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में काम करता है। टमाटर का जूस आपके बढ़ते हुए वजन और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी है। इसके जूस को पीने से त्वचा रोग ठीक होकर चेहरे पर निखार यानि चमक आती है।
ये हैं टमाटर जूस के फायदें यह इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओें को बचाने में मदद करता है। जूस में कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो एक प्राकृतिक एंटी-एजिंग यौगिक है। यह त्वचा से जुड़े बीमारी मुंहासे, फंसी और शुष्क त्वचा का इलाज करने में भी मदद करता है। एक चम्मच टमाटर के जूस में बेसन और आधा चम्मच मलाई मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसे पीने से खून साफ और चेहरा दमकने लगता है। जूस विशेष रूप से रजनोनिवृत्त महिलाओं में अवसाद, चिंता और तनाव जैसे कई मनौवैज्ञानिक लक्षणें को कम करने में मदद करता है। यह खोई हुई एजर्नी को वापस लौटाता है। यह डायबिटीस को कंट्रोल करने में मदद करता है टमाटर के जूस में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है जो आंख के लिए काफी फायदेमंद है।