Health Tips : बाथरूम में इन पांच चीजों पर रखें ध्यान, वरना आप पड़ सकते हैं बीमार

Health Tips अगर स्वस्थ रहना है तो बाथरूम की सफाई भी जरूरी है। गंदा बाथरूम कई बीमारियों को बुलावा देता है। तो अगली बार जब भी बाथरूम में जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि साबुन से लेकर शैंपू तक सही है या नहीं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:21 AM (IST)
Health Tips : बाथरूम में इन पांच चीजों पर रखें ध्यान, वरना आप पड़ सकते हैं बीमार
बाथरूम में इन पांच चीजों पर रखें ध्यान, वरना आप पड़ सकते हैं बीमार

जमशेदपुर : घर की साफ-सफाई के साथ बाथरूम को स्वच्छ रखना आवश्यक है। बाथरूम साफ नहीं रहने से किसी तरह की बीमारियां होने का भय बना रहता हैं। जीवन शैली की वजह से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां अपने चपेट में ले रही है।

कोरोना काल में इंफेक्शन से ज्यादातर लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए बाथरूम की साफ-सफाई से लेकर अपने रहन-सहन व खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।

स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में सुधार लाना ही होगा। प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे ज्यादा दिनों तक बाथरूम में रखने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। बाथरूम में कुछ ऐसी चीजे हैं जिसका इस्तेमाल कर उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

1. साबुन: आमतौर पर बाथरूम में साबुन का प्रयोग सबसे अधिक होता है। लेकिन क्या हमें पता है कि साबुन को ज्यादा दिनों तक खुला छोड़ने से उसमें वैक्टीरिया हो जाते हैं। अगर साबुन गंदा हो गया है तो उसे बाथरूम से तुंरत हटा लें। एक साबुन को ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साबुन पर क्रेक आने के बाद उसे हटा देना चाहिए।

2. लूफा- स्नान करने में लोग लूफा का प्रयोग करते हैं, लेकिन एक लूफा को ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई बार नमी से इस पर फफूंदी लग जाती है। लूफा में वैक्टीरिया हो जाता है जिसके कारण इंफेक्शन होता है। त्वचा रोग होने लगता है।

3. सनस्क्रीन- सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज्याादा दिनों तक नहीं करना चाहिए। सनस्क्रीन तीन साल के बाद एक्सपायरी हो जाते हैं। उसके बाद उसका इस्तेमाल हानिकारक होता है। एक्सपायरी प्रयोग से एलर्जी होता है।

 

4. क्रीम व लोशन : क्रीम या लोशन का प्रयोग ज्यादा दिनों तक नहीं करना चाहिए। तीन महीने इस्तेमाल के बाद उसे फेंक देना चाहिए। जानकारों के मुताबिक स्कीन केयर पर नियोस्पोरिन जैसे मेडिकेटेड हीलिंग लोशन में सक्रिय जीवाणु होते हैं, जिसका त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

5. रेजर ब्लेड : बाथरूम मे अक्सर जंग लगे रेजर मिल जाएंगे, लेकिन ऐसे रेजर या ब्लेड से दाढ़ी बनाने से संक्रमण हो सकता है। ऐसे ब्लड का इस्तेमाल हरगिज नहीं करें। उसे तुरंत बाथरूम से बाहर फेंक दे।

chat bot
आपका साथी