Health Tips : यदि आपको नमकीन चीज ज्यादा पसंद है तो हड्डी हो सकती कमजोर, सावधान रहें

अगर आप ज्यादा नमक खाना पसंद करते हैं तो समय रहते सावधान हो जाएं वरना कई बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। धूम्रपान करने वालों के लिए भी चेतावनी है। ऐसे में जरूरी है नियंत्रित मात्रा में ही नमक ले।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:16 AM (IST)
Health Tips : यदि आपको नमकीन चीज ज्यादा पसंद है तो हड्डी हो सकती कमजोर, सावधान रहें
यदि आपको नमकीन चीज ज्यादा पसंद है तो हड्डी हो सकती कमजोर

जमशेदपुर, जासं। यदि आपकाे मिक्सचर, बिस्कुट से लेकर खाने में नमकीन ज्यादा पसंद है, तो हड्डी की बीमारी हो सकती है। ज्यादा नमक के सेवा से हड्डी कमजोर होती है। कैल्शियम की भी कमी हो सकती है। ध्यान रहे दिन भर में एक ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाएं। इसका महिलाओं पर ज्यादा असर पड़ता है।

शरीर में हड्डियों को मजबूत रहना काफी जरूरी होता है। इसके बिना आप चल नहीं पाएंगे। किसी तरह चल भी लिए तो जरा सी चोट पर आपके शरीर की हड्डी टूट सकती है। यदि आपकी हड्डियां कमजोर होंगी, तो फ्रैक्चर ठीक होने में काफी समय लग जाता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लंबे समय तक आपकी हड्डियां ना जुड़ें। कई बार चार-पांच साल बाद भी फ्रैक्चर वाले स्थान पर तेज दर्द शुरू होता है, इसलिए इसे लेकर सावधान रहें।

दौड़-भाग या शारीरिक श्रम अवश्य करें

यदि आप कार में ही चलते हैं और एसी में ही रहते हैं तो सचेत हो जाएं। शारीरिक श्रम जरूरी है। यदि आप मार्निंग या इवनिंग भी नहीं करते हैं। आफिस या बाजार पैदल नहीं घूमते हैं तो आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। कम से कम घर में योगाभ्यास या हल्के व्यायाम जरूर करें। हो सके तो सुबह-शाम तेज गति से चलें। इससे हड्डी मजबूत होती है। आप ऐसे व्यायाम अवश्य करें, जिससे आपके शरीर के जोड़ मजबूत बनें।

सिगरेट भी करता हड्डी को कमजोर

सिगरेट फेफड़े के लिए तो नुकसानदायक है ही, यह हड्डियों को भी कमजोर करता है। यह उन तत्वों को जला देता है जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह सिर्फ तनाव वाले कारकों को बढ़ाता है। सिगरेट हर लिहाज से शरीर को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इसके सेवन से बचें। कभी-कभी पी सकते हैं, लेकिन इसका आदी होना खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से आपको तब ज्यादा नुकसान होगा, जब आपको कहीं फ्रैक्चर हो जाए। सिगरेट के साथ शराब भी पीते हैं, तो यह और भी नुकसानदेह होता है।

धूप में जरूर निकलें

यदि आप दिन भर घर में रहते हैं। वर्क फ्रॉम होम की वजह से आपको खुले में बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है, तो सावधान हो जाएं। हड्डी को मजबूत बनाने के लिए सूर्य की रोशनी आवश्यक है। इससे हमें विटामिन-डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। हड्डियों के लिए कैल्शियम के अलावा विटामिन-डी भी बहुत जरूरी है। यदि आप बीमार हैं और घर से बाहर नहीं निकल सकते तो अपने भोजन में विटामिन-डी वाले भोजन अवश्य लें।

chat bot
आपका साथी