constipation Prevention: कब्ज से आप हमेशा रहते हैं परेशान, करें ये घरेलू उपाय, दूर भाग जाएगा रोग

Home Remedies अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। कब्ज ऐसी बीमारी है अगर किसी को हो जाए तो फिर दूसरे रोग भी हमला करना शुरू कर देते हैं। हम आपको आज कब्ज भगाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:30 AM (IST)
constipation Prevention: कब्ज से आप हमेशा रहते हैं परेशान, करें ये घरेलू उपाय, दूर भाग जाएगा रोग
कब्ज से आप हमेशा रहते हैं परेशान, करें ये घरेलू उपाय, दूर भाग जाएगा रोग

जमशेदपुर : यदि आपको कब्ज है तो पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। पेट में दर्द, खट्टे डकार, सीने में जलन की शिकायत तो होती ही है, कुछ भी खाने का मन नहीं करता। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान इसका एक मुख्य वजह है जिसके कारण ही कब्ज होता है। इससे शौच भी ठीक से नहीं होता और पेट भी भारी-भारी सा लगता है। ऐसे में हम आयुर्वेद में बताए गए कुछ ऐसे घरेलू उपचार बता रहे हैं जो आपको कब्ज से बचाएगा ही नहीं राहत भी देगा।

रोज खाएं एक सेव : कहते हैं कि हर दिन एक सेव खाने से डाक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुर्वेद में भी हर दिन एक सेव खाने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि सेव में इतना फाइबर होता है जो शरीर के लिए काफभ् फायदेमंद होता है। इससे आप न सिर्फ कई बीमारियों से बचेंगे बल्कि कब्ज से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

जीरे और आंजवाइन का पानी

कब्ज की शिकायत होने पर रात में एक ग्लास पानी में एक चम्मच आंजवाइन मिला दें। पेट की समस्या के लिए जीरे का पानी को जादुई पानी भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें इतना मेटाबॉल्जिम होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। इसलिए रात में पानी में भिगाकर रखे जीरे वाले पानी को सुबह खाली पेट में पीए। इससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या का जड़ से खात्मा हो जाएगा।

 

सोडा डालकर पीए पानी

अक्सर हम देखते हैं कि जिन्हें एसिडिटी है वे इनो का इस्तेमाल करते हैं। यदि आपके पास इनो नहीं है तो आप खाने का सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी इनो की तरह ही काम करेगा और आपका पेट साफ कर देगा। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

इमली भी है फायदेमंद

कब्ज में इमली भी काफी फायदेमंद होती है। इमली में एंटी आक्सिडेंट होता है। कब्ज होने पर इमली और गुड को मिलाकर सेवन करे। इससे पेट साफ होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।

chat bot
आपका साथी