Health Tips : बस 30 सेकेंड में इस आसान टिप्स से घर पर ही पता कर लें, आप कितने स्वस्थ हैं

Health Tips काम की धुन में हम अपने शरीर पर कम ही ध्यान दे पाते हैं। जाहिर है असमय कई गंभीर बीमारियां घेर लेती है। बस आपको अपने लिए आधा मिनट यानी 30 सेकेंड निकालना है। इस 30 सेकेंड में आपको पता चल जाएगा आप कितने स्वस्थ हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:45 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:55 AM (IST)
Health Tips : बस 30 सेकेंड में इस आसान टिप्स से घर पर ही पता कर लें, आप कितने स्वस्थ हैं
Health Tips : बस 30 सेकेंड में इस आसान टिप्स से घर पर ही पता कर लें

जमशेदपुर : जिंदगी में अगर सफलता हासिल करनी हो तो उसमें स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो फिर आप चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। एेसे में अपने सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी है। भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास उतना समय नहीं है कि वह पैथोलॉजी या डॉक्टर के पास जाएं तो घंटों रूक कर जांच कराएं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप कितने हेल्दी हैं उसकी जांच कर सकते हैं। वह भी मात्र 30 सेकेंड में।

इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। घर में ही आप अपनी सेहत की जांच कर सकते हैं। इसके लिए तीन एक्सरसाइज करने होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा। तो आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

पहली एक्सरसाइज : यह एक्सरसाइज काफी महत्वपूर्ण है। इसे सही तरीके से करना चाहिए। इसे करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अपने दोनों हाथों की उंगलियों को हथेली में दबाकर मुट्ठी बनाएं। हाथों को करीब 30 सेकेंड तक इस पोजिशन में रखें। जब आप हाथ खोलेंगे तो आपकी हथेलियां थोड़ी सफेद पड़ जाएंगी। ऐसा ब्लड फ्लो कम होने की वजह से होता है।

इसके बाद आपको देखना होगा कि हथेलियों का रंग कितनी देर में पहले की तरह सामान्य होगा। इसमें हाथ थोड़े सुन्न हो सकते हैं या हथेलियों तक खून पहुंचने में समय लग सकता है। ये आर्टेरियो सिरोसिस का संकेत हो सकता है। इसमें हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व ले जाने वाली रक्त वाहिकाएं मोटी और सख्त हो जाती हैं।

दूसरी एक्सरसाइज : इस एक्सरसाइज में नाखून की अहम भूमिका होती है।इसमें नाखून की जड़ों को पांच सेकेंड तक दबाकर हेल्थ के बारे में पता लगाया जाता है। इसमें हाथ के नाखूनों को पांच सेकेंड के लिए दबाकर छोड़ दिया जाता है। पिछली एक्सरसाइज की तरह इसमें भी आपके नाखून में ब्लड फ्लो वापस आने में तीन सेकेंड से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। ध्यान रखें कि ब्लड फ्लो की हरकत हर उंगली पर अलग बीमारी का संकेत देती है।

अगर आप अंगूठे में दर्द महसूस करते हैं तो ये रेस्पिरेटरी से जुड़ी दिक्कत का संकेत हो सकता है। इंडेक्स फिंगर यानी अंगूठे के बगल वाली उंगली बड़ी आंत या डाइजेस्टिव सिस्टम में खराबी का संकेत हो सकती है। मिडिल और रिंग फिंगर कार्डियोवस्क्यूलर डिजीज की तरह इशारा करती है। हाथ की सबसे छोटी उंगली में दिक्कत छोटी आंत में खराबी का वॉर्निंग साइन हो सकती है।

तीसरी एक्सरसाइज : यह एक्सरसाइज काफी कठिन होता है। हर कोई इसे नहीं कर पाता। इसे करने के लिए किसी योग शिक्षक से सलाह ले लें। इसे करने के लिए जमीन पर मुंह के बल सीधे लेट जाइए। फिर अपने हाथों को शरीर के एकदम सीधे में ले आइए और दोनों पैरों को धीरे-धीरे उठाइए। इस पोजिशन में बॉडी को करीब 30 सेकेंड तक रखने की कोशिश करें। अगर ऐसा करने में आपको दिक्कत हो रही है तो यह रीढ़ के निचले हिस्से या पेट से जुड़ी गड़बड़ हो सकती है।

chat bot
आपका साथी