Health Tips : सर्दी के मौसम में रोज खाएं अंडे, इन बीमारियों को रखेगा दूर

Health Tips संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। जी हां यह सही है। डायटीशियन के अनुसार सर्दी के मौसम में रोजाना अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। ठंड के मौसम में न सिर्फ यह हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि अनेक फायदा भी पहुंचाता है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:45 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:00 AM (IST)
Health Tips : सर्दी के मौसम में रोज खाएं अंडे, इन बीमारियों को रखेगा दूर
Health Tips : सर्दी के मौसम में रोज खाएं अंडे, इन बीमारियों को रखेगा दूर

जमशेदपुर : ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अंडे खानी चाहिए, ऐसा आपने सुना होगा। इस संबंध में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा बता रही हैं कि किस प्रकार अंडा आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि सर्दियों में अंडे खाना काफी फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में रोजाना दो अंडे का सेवन शरीर को गर्माहट देता है।

सर्दियों में अंडा खाने से साधारण कोल्ड का खतरा भी कम होता है। यही नहीं बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारियां भी अंडे के सेवन से नहीं होते। बच्चों को सर्दी के मौसम में एक अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है और इसे खाना आपके लिए फायदेमंद है। लोग अंडे को कई तरह से बनाकर खाते हैं।

अंडे कैसे है लाभदायक

ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसे फूड की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स की संतुलित मात्रा हो। इसके अलावा शरीर को विटामिन डी और विटामिन बी 12 का पोषण देने वाला फूड सर्दियों में ज्यादा जरूरी होता है। अंडे का सेवन सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद इसलिए होता है क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। अंडे खाने से कई फायदे होते हैं। रोजाना एक उबले हुए अंडे का सवेन करने से बॉडी मजबूत रहती है। अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में असरदार है।

आयरन की कमी को दूर करता है अंडा

अंडे में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सेवन शरीर की थकान को कम करता है। यदि आपको चक्कर आते हैं, तो इसके लिए अंडा बेहद उपयोगी है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए अंडे के पीले वाले हिस्से को जरूर खाएं।

दिमाग तेज करें

अंडे में मौजूद ओमेगा3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से स्मरण शक्ति को बढ़ती ही है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा लाभकारी

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा काफी लाभदायक होता है। गर्भावस्था में अंडा एक सेहतमंद फूड है। यह गर्भस्थ शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए डाक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं।

chat bot
आपका साथी