Weight Loose Tips : नींबू पानी पीने से क्या वजन होता है कम? जानिए क्या है सच्चाई

अगर आप मोटापा से परेशान है तो नींबू पानी रामबाण से कम नहीं है। अगर सुबह-सुबह नियमित रुप से शहद के साथ गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिया जाए तो यह मोटापा घटा देगा। आइए जानिए नींबू पानी पीने के और क्या-क्या हैं फायदे...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:31 AM (IST)
Weight Loose Tips : नींबू पानी पीने से क्या वजन होता है कम? जानिए क्या है सच्चाई
Health Tips : नींबू पानी पीने से क्या वजन होता है कम? जानिए क्या है सच्चाई

जमशेदपुर : ज्यादातर लोग जीवन की आपाधापी के कारण अपने भोजन पर ध्यान नहीं देते हैं। यही वजह है कि वजन बढ़ने लगता है। लेकिन कहा जाता है कि नींबू पानी रोजाना पीने से वजन कम होता है। हम में से ज्यादातर सुनते हुए बड़े हुए है कि एक ग्लास नींबू पानी बिना शहद के या शहद के साथ सुबह में पीने से वजन कम होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी के साथ करना चाहिए। लेकिन क्या वास्तव में उसके पीने से कोई फायदा है। और क्यों विशेषज्ञ वजन कम करने के लिए सिफारिश करते हैं। आइए हम जानने का प्रयास करते हैं।

आखिर नींबू पानी ही क्यों

सभी जानते हैं कि नींबू पाचन सिस्टम को सुधारता है। यह विटामिन का प्रमुख स्रोत होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वजन कम करने में लिए महत्वपूर्ण है और नींबू न सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पेट मे जमा फैट को भी कम करना है। नींबू में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी-सिक्स, पेक्टिन और साइट्रिक एसिड होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखता हैं और कैंसर रोग को दूर रखने में भी सहायक होता है।

वजन कम करना क्यों है जरूरी

नींबू पानी में बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते है। लेकिन ये उन लोगों के लिए बहुत मुफीद है जो वजन कम करना चाहते है, क्योंकि उसमें पेक्टिन होता है जो भूख को काबू तो करता ही है, बल्कि जंक फूड की लालसा को भी कम करता है। उसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर में सूजन कम होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। नींबू में पोटैशियम होता है जो पानी के भार को कम कर ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

घर पर कैसे बनाएं नींबू पानी

तो आज से ही रोजाना सुबह नींबू पानी पीएं। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा पानी गर्म करना होगा और इसमे एक चम्मच नींबू का रस मिलाना होगा। वजन कम करने के लिए एक चम्मच जीरा पाउडर भी मिलाएं। फिर पानी को अच्छी तरह उबालकर उसे छान लें। उसके बाद एक चम्मच नींबू का जूस और एक चम्मच शहर मिलाकर पीएं, बहुत फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी