चौंकिए नहीं, दो रुपये के कपूर से सिर दर्द हो जाता ठीक, लड़कियों के चेहरे पर आती चमक

दो रुपए का कपूर बड़े काम की चीज होती है। आम तौर पर इसे पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस कपूर से सिरदर्द भी ठीक होता है। इससे चेहरा भी चमक उठता है। नहीं जानते हैं तो जान लीजिए कपूर के फायदे।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:32 AM (IST)
चौंकिए नहीं, दो रुपये के कपूर से सिर दर्द हो जाता ठीक, लड़कियों के चेहरे पर आती चमक
चौंकिए नहीं ! दो रुपये का कपूर से सिर दर्द हो जाता ठीक

जमशेदपुर : कपूर का चमत्कारी लाभ सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यह न सिर्फ पूजा-पाठ व कपड़ों के रख-रखाव में यूज होता है बल्कि आपकी जीवन भी बदल देता है। जी हां, चौंकिए नहीं। यह सोलह आने सच है। कपूर हमारे जीवन के लिए काफी लाभदायक होता है। अधिकांश लोग इससे होने वाले फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कपूर दो तरह के होते हैं। एक वो जिसे पूजा-पाठ में उपयोग करते है दूसरा वो जिसे कपड़ों के रख-रखाव में उपयोग किया जाता है। कपड़ों में उपयोग करने वाले कपूर कृत्रिम होता है, जिसमें कई तरह के केमिकल भी मिलाए होते हैं। लेकिन, इन कपूर की खासियत जानकर आप चौंक जाएंगे। अधिकांश लोगों को अभी तक इसके खासियत के बारे में जानकारी नहीं होगी। कपूर के फायदे जानने के लिए यह खबर अवश्य पढ़ें। आपके जीवन के लिए कपूर काफी जरूरी है। इसके फायदे ही फायदे हैं।

कई रोगों का रामबाण

कपूर को कई रोगों का रामबाण भी कहा जाता है। अभी के समय में सिर दर्द हर किसी के लिए आम बात हो चली है। ऐसे में उनके लिए यह कपूर राम बाण हो सकती है। इसके लिए आपको थोड़ा सा मेहनत करनी होगी और उसका लेप तैयार कर लगानी होगी। इसके लगाते हुए आपको राहत मिलने लगेगी। वहीं, भागदौड़ की जिंदगी में लोग काफी परेशान रहते हैं। अधिकांश लोगों का मन अशांत हो गया है। ऐसे में कपूर उनके लिए लाभदायक सिध्द हो सकता है। कपूर मानसिक शांति प्रदान करता है और घर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है।

कपूर से फायदे ही फायदे

सिर दर्द से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में कपूर, शुण्ठी, अर्जुन की छाल व चंदन को पीस कर लेप बना लें और फिर सिर पर लगा ले। इससे काफी राहत मिलती है। लड़कियां कपूर का तेल लगाती है। इससे उनके चेहरे पर मुंहासे नहीं होता और सारा दाग-धब्बा मिट जाता है। साथ ही उनकी चेहरे पर चमक आ जाती है। आंखों के लिए भी कपूर काफी अच्छा माना जाता है। कपूर को बरगद के दूध में मिलाकर आंखों में काजल की तरह लगाने से राहत मिलती है। कपूर फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। गर्म पानी में कपूर को डालकर उसका भांप लेने से सर्दी-खांसी में लाभ मिलता है। 

chat bot
आपका साथी