हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मी, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

जिले में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने शुक्रवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। परसुडीह स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना पर बैठे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:00 AM (IST)
हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मी, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था
हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मी, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जिले में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने शुक्रवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। परसुडीह स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ज्वाला प्रसाद को योजनाबद्ध तरीके से बर्खास्तगी को वापस लिया जाए। इसके साथ ही कोरोना के दौरान जिला व प्रखंड स्तर में जितने भी एनएचएम कर्मी बिना किसी गंभीर आरोप से बर्खास्त किये गए उनकी बर्खास्तगी आदेश वापस लेने की मांग, पब्लिक हेल्थ कैडर को तत्काल प्रभाव से लागू करने, एनएचएम अंतर्गत सभी अनुबंध कर्मियों का नियमित करने, एनएचएम कर्मियों के साथ उच्च पदाधिकारियों के द्वारा किये जा रहे दु‌र्व्यवहार एवं मानसिक प्रताड़ना बंद करने, पूर्व की भांति रविवारीय अवकाश के साथ कार्यपालक एवं राजपत्रित अवकाश को तत्काल लागू करने, उक्त दिवस में विषम परिस्थिति को छोड़कर कोई बैठक आयोजित नहीं करने की मांग शामिल हैं।

उधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को कुल छह हजार 256 लोगों की जांच की गई। इसमें छह नए मरीज मिले। ये मरीज, साकची, परसुडीह व बारीडीह निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 964 हो गई है। वहीं, एक हजार 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को पांच हजार 923 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 17 लाख 12 हजार 373 लोगों की जांच हुई है।

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल 955 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 493 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 15 हजार पांच लोगों ने वैक्सीन ली है। वहीं, पांच लाख 54 हजार 496 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

chat bot
आपका साथी