Health Minister in Jamshedpur : स्‍वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज आएंगे जमशेदपुर, जगह-जगह होगा स्वागत

Health Minister in Jamshedpur. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता यूं तो हर शनिवार को रांची से जमशेदपुर आते हैं लेकिन इस बार उनका आगमन यादगार बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। शनिवार की सुबह जगह-जगह भव्य स्वागत करने की तैयारी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 08:57 AM (IST)
Health Minister in Jamshedpur : स्‍वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज आएंगे जमशेदपुर, जगह-जगह होगा स्वागत
झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता यूं तो हर शनिवार को रांची से जमशेदपुर आते हैं, लेकिन इस बार उनका आगमन यादगार बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। शनिवार की सुबह शहर में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत करने की तैयारी है।

इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे डिमना चौक से होगी, तो इसके बाद कम से कम 10 स्थानों पर कांग्रेसी गाजे-बाजे और फूल माला से लाद देंगे। स्वागत की वजह सड़क दुर्घटना में मौत पर एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा करना है। बुधवार को ही रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की थी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। मृतक के परिवार को यह राशि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी जाएगी। 

इन स्थानों पर स्वागत की तैयारी

स्वागत की शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजे डिमना चौक से होगी। इसके बाद शंकोसाई रोड नंबर-3 स्थित कांग्रेस कार्यालय, खुदीराम बोस चौक मानगो, ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो, साकची गोलचक्कर, बिष्टुपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय (तिलक पुस्तकालय), सीएच एरिया स्थित साई मंदिर, कांग्रेस कार्यालय सोनारी, पुराना सीपी क्लब, नागरिक संघ भवन, बेल्डीह बस्ती मंदिर, धतकीडीह सामुदायिक केंद्र मैदान व कदमा स्थित रंकिणी मंदिर।

बन्ना करेंगे पूजा-अर्चना

ऐसा नहीं है कि राज्य में पहली बार इस तरह की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ता ही उत्साहित हैं, बल्कि आम जन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने को खुद बन्ना गुप्ता भी अपना सौभाग्य मान रहे हैं। बन्ना गुप्ता शहर में प्रवेश करने के दौरान रास्ते में जो भी मंदिर मिलेंगे, वहां रूककर पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसमें पारडीह स्थित काली मंदिर, सीएच एरिया स्थित साई मंदिर व कदमा का रंकिणी मंदिर प्रमुख है।

chat bot
आपका साथी