Health ALERT : चाय की प्याली आपको बना रही है बीमार, जानिए चाय पीने से क्या होता है नुकसान

Health ALERT सुबह नहीं कि चाय की तलब होती है। यह किसी नशा से कम नहीं। लेकिन रोजाना एक प्याली चाय आपकी जिंदगी को कैसे जहर बना रही है इसके बारे में शायद ही कभी आपने सोचा होगा। आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय बता रही चाय पीने के नुकसान...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:05 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:05 PM (IST)
Health ALERT : चाय की प्याली आपको बना रही है बीमार, जानिए चाय पीने से क्या होता है नुकसान
Health ALERT : चाय की प्याली आपको बना रही है बीमार

जमशेदपुर, जासं। सुबह उठते ही आपको चाय पीने की आदत होगी। आपको बिना चाय पिए तो जैसे, चैन ही नहीं आता होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जो व्यक्ति जितनी ज्यादा चाय पीता है वह उतना ही अधिक बीमार भी होता है।

जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय बताती है कि चाय यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले लोगों के लिए सही है, किंतु भारत जैसे गर्म देशों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए चाय जहर के समान होती है। गर्म देशों में रहने वाले लोगों के पेट में अम्लता (एसिडिटी) की मात्रा पहले ही अधिक होती है। अब चाय के पीते ही यह और अधिक हो जाती है। इसके कारण से पेट और सीने में जलन जैसी बीमारी होने लगती है।

इसके साथ चाय में उपयोग की गई चीनी तो आपको बीमार बना ही रही है। शुगर, दिल की बीमारी, ब्लडप्रेशर आदि बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। आप एक प्रयोग कर सकते हैं। चाय पीने के बाद अपना ब्लडप्रेशर और शुगर नापें। चाय पीने के नुकसान इतने भयंकर है कि आप शायद चाय पीना खुद ही छोड़ देंगे। यूरोप में तो चाय में चीनी और दूध नहीं डालते हैं। वहां की चाय भी हरी पत्तियों वाली होती है। भारत में काली चाय एक तरह का कूड़ा है, जो गरीबों के बीच भेजी जा रही है।

अब हम आपको चाय पीने के नुकसान बताते हैं

पेट हो रहा है खराब

चाय पीने से आपका पेट पूरी तरह से खराब हो जाता है। आपकी पाचन शक्ति खराब हो जाती है और साथ ही साथ आपके पेट में तेजाब बनना शुरू हो जाता है।

गैस की समस्या

गर्म देशों में चीनी की चाय पीने से गैस की समस्या होने लगती है। वहीं अम्लीय होने की वजह से आपके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो गैस और जलन करने लगती है।

हाथ पैरों में दर्द की वजह चाय

आपके हाथ पैरों में अगर बहुत दर्द होता है तो उसकी वजह चाय ही है। चाय का असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। वह गलने लगती है। कम उम्र में ही दर्द होना, सोते वक़्त दर्द होना, यह सब चाय की वजह से ही होता है।

ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है

ठंडे इलाकों में रहने वाले लोगों का ब्लडप्रेशर लो रहता है, लेकिन हमारे यहां ऐसा कुछ ही दिन होता है जब अधिक सर्दी होती है। बाकी समय में चाय पीने से हमारा ब्लडप्रेशर तुरंत हाई हो जाता है। अब आपका ब्लडप्रेशर लो है तो आप चाय पी लीजिए, लेकिन बाकी लोगों के लिए चाय जहर होती है।

कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है

चाय पीने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। अर्थात खून में कचरा बढ़ता है और दिल तक खून पहुंचना मुश्किल होने लगता है। बाद में हृदय रोग की समस्या हो जाती है।

अंग्रेजों ने सिखाया चाय पीना

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजों से पहले देश में चाय की खेती नहीं होती थी। जब अंग्रेज आए तो उन्होंने इस जहर की खेती की। उनको चाय की जरूरत भी थी, क्योकि उनका ब्लडप्रेशर लो रहता था। अब अगर आप अब भी चाय पीते हैं तो उससे बेहतर यही है कि आप दूध पी लें, क्योकि एक चाय की प्याली ही आपको बहुत-बहुत बीमार बना रही है। आपको कमजोर बना रही है। रोग जल्दी घेर लेते हैं।

chat bot
आपका साथी