बीओआइ शाखा प्रबंधक पर प्रधान सुंब्रई ने लगाया अवैध निकासी का आरोप

किसी के भी खातों से केसीसी ऋण का रुपये वसूली को लेकर इन दिनों भगाबंदी बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुर्खियों में है। एक ऐसा ही खाता धारक ने शाखा प्रबंधक पर अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:30 AM (IST)
बीओआइ शाखा प्रबंधक पर प्रधान सुंब्रई ने लगाया अवैध निकासी का आरोप
बीओआइ शाखा प्रबंधक पर प्रधान सुंब्रई ने लगाया अवैध निकासी का आरोप

संसू, डुमरिया : किसी के भी खातों से केसीसी ऋण का रुपये वसूली को लेकर इन दिनों भगाबंदी बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुर्खियों में है। एक ऐसा ही खाता धारक ने शाखा प्रबंधक पर अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल खैरवनी गांव के प्रधान सुंब्रई ने मेहनत मजदूरी कर किसी तरह 30 हजार 418 रुपये खाते मे जमा कराया था। अपनी भाभी के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो 15 नवंबर को ग्राहक सेवा केंद्र से 15 हजार रुपए निकासी किया। पुन: जब 25 नवंबर को ग्राहक सेवा केंद्र मे पैसे निकासी करने गया तो उसे बताया गया कि खाता मे एक भी रुपया नहीं है। 28 हजार 918 खाते से गायब सुनकर उसका होश उड़ गया। 26 नवंबर को इसकी जानकारी लेने बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगाबंदी गया। शाखा प्रबंधक ने उसे बताया कि सारे पैसे केसीसी मे काट लिया गया। प्रधान सुंब्रई ने शाखा प्रबंधक से कहा कि वह केसीसी कभी लिया ही नहीं। फिर पैसे क्यों काट लिया गया। परंतु शाखा प्रबंधक ने उसकी एक बात नहीं मानी। प्रधान सुंब्रई ने बताया कि घर मे उसकी भाभी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इलाज के लिए बैंक मे रखे पैसे ही एक मात्र सहारा था। शाखा प्रबंधक पर अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए प्रधान सुंब्रई न्यायालय का शरण में जाएंगे। विधायक के निर्देश पर एई ने स्कूल के उपर से गुजर रहे तार का किया जांच : विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर सोमवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा ने फुलपाल में 11 हजार केवी विधुत तार की जांच की। फुलपाल के ग्रामीणों ने विधायक से फुलपाल में मस्जिद और विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी तार हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सहायक अभियंता को जांच का निर्देश दिया था। सोमवार को सहायक अभियंता ने स्थल पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सहायक अभियंता से मस्जिद व स्कूल के ऊपर से तार हटाने की मांग की है। मौके पर झायुमो के जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन, रतन महतो, रफीक आलम, दासमत सोरेन, सैयद अली, शेख अफजल, मो मुस्तफा, समीम काजी, शेख रमजान, अनवर अली, हाजी हुसैन, खलील मल्लिक समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी