NH 33 : जमशेदपुर-रांची मार्ग पर चौका में खड़े ट्रक से चालक का शव बरामद

Ranchi- Tata Road. जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चौका के बरामताड़ के तरंग होटल के पास खड़े ट्रक से पुलिस ने चालक का शव बरामद किया है जिसकी पहचान राजा सिंह के रूप में की गई। वह हजारीबाग का रहने वाला था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:19 PM (IST)
NH 33 : जमशेदपुर-रांची मार्ग पर चौका में खड़े ट्रक से चालक का शव बरामद
जिस होटल के सामने ट्रक खड़ा था वह होटल बंद था।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चौका के बरामताड़ के तरंग होटल के पास खड़े ट्रक से पुलिस ने चालक का शव बरामद किया है जिसकी पहचान राजा सिंह के रूप में की गई। वह हजारीबाग का रहने वाला था। घटना की जानकारी पर ट्रक मालिक हजारीबाग के मांडू से ट्रक के पास पहुंचे।

मालिक ने चौका थाना की पुलिस को बताया कि चालक से 8 अप्रैल को बातचीत हुई थी। उसने चौका के तरंग होटल के पास होने की जानकारी दी थी। शुक्रवार सुबह तक हजारीबाग पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन नहीं पहुचा। खोज करते वे शुक्रवार को चौका पहुचे। जिस होटल के सामने ट्रक खड़ा था वह होटल बंद था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि ट्रक दो दिन से खड़ा था। चालक की हत्या की गई या उसकी मौत हो गई इसकी जांच चौका थाना की पुलिस कर रही है। जमशेदपुर के मानगो में नाला से शव बरामद

जमशेदपुर मानगो पुल से सटे पेट्रोल पंप के पास नाला से शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। संभवतः उसकी मौत नाला में गिरने से चोट लगने से होना बताया जा रहा है। जानकारी पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे पहले शव मिलने की जानकारी पर लोगो की भीड़ लग गई थी।

chat bot
आपका साथी