हज के लिए भारत में छपे थे 10 व 100 के स्पेशल नोट

भारत से हज के लिए मक्का मदीना जाने वालों के लिए सरकार ने अलग से विशेष नोट छापे थे। सरकार ने हज के लिए 10 और 100 रुपये के नोट जारी किए थे।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 04:13 PM (IST)
हज के लिए भारत में छपे थे 10 व 100 के स्पेशल नोट
हज के लिए भारत में छपे थे 10 व 100 के स्पेशल नोट

दिलीप कुमार, जमशेदपुर : हो सकता है कि आपको यह जानकार आश्चर्य हो कि देश में चलने वाले रुपये के अलावा ऐसी भी करेंसी छापी गई थी, जो हमारे देश में नहीं, सिर्फ सउदी अरब में चलती थी, वह भी हज के दौरान। जी हां भारत से हज के लिए मक्का मदीना जाने वालों के लिए सरकार ने अलग से विशेष नोट छापे थे। सरकार ने हज के लिए 10 और 100 रुपये के नोट जारी किए थे। इन नोटों को एक बार छापने के बाद देश में दोबारा इसकी छपाई नहीं की गई। बाद में हज के लिए छापे गए इस नोट का प्रचलन भारत सरकार ने बंद कर दिया।

1959 में जारी हुए थे हज नोट

भारत में हज के लिए ये विशेष नोट तीन मई 1959 को जारी किए गए थे। 10 रुपये का नोट मेरीन ब्लू रंग का था जिस पर नाव का चित्र अंकित था। वहीं 100 रुपये का नोट हल्के लाल रंग का था। दोनों नोटों पर ¨हदी और अंग्रेजी में 10 व 100 रुपये लिखा था। कागज से बने 10 रुपये के नोट का आकार 14.7 सेमी लंबा और 8.3 सेमी चौड़ा और 100 रुपये का नोट 17.7 सेमी लंबा और 10.7 सेमी चौड़ा था। उस वक्त भारत के गवर्नर एचवीआर लैंगर थे।

गल्फ कंट्री के लिए भी था अलग नोट

 भारत में गल्फ कंट्री में काम करने जाने वालों के लिए भी अलग से नोटों की छपाई हुई थी। जो एक, पांच, दस और सौ रुपये के थे। 11 मई 1959 को जारी किए एक रुपये के नोट में भारत सरकार के वित्त सचिव एके राय और पांच, दस और एक सौ रुपये के नोटों पर गवर्नर एचवीआर लैंगर के हस्ताक्षर हैं। इसमें एक और दस रुपये का नोट लाल, पांच का नारंगी और एक सौ रुपये का नोट हरे रंग का था। एक बार छापने के बाद सरकार ने इसका प्रचलन भी बंद कर दिया था।

chat bot
आपका साथी