एक्सएलआरआइ में गली ब्वॉय डिवाइन का होगा मेगा शो Jamshedpur News
बॉलीवुड फिल्म गली ब्वॉय विवियन फर्नांडिस की जिंदगी पर आधारित है। बॉलीवुड फिल्म मुक्काबाज ब्लैकमेल व गली ब्वॉय से ज्यादा चर्चा में आए।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। गली ब्वॉय के नाम से मशहूर म्युजिक कंपोजर, डॉक्युमेंट्री व फिल्मों से प्रसिदि़ध पानेवाले डिवाइन (विवियन फर्नांडिस) का मेगा शो जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट - एक्सएलआरआइ में आगामी तीन नवंबर को होगा। संस्थान के एनुअल फ्लैगशिप इवेंट एनसेंबल - वलहल्ला 2019 के तहत यह आयोजन टाटा ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
एक से तीन नवंबर तक होगा एनसेंबल - वलहल्ला का आयोजन
एक्सएलआरआइ में आगामी एक से तीन नवंबर तक एनुअल फ्लैगशिप इवेंट एनसेंबल - वलहल्ला का आयोजन किया जाएगा। इसबार आयोजन को पिछले कई वर्षों के मुकाबले व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
15.5 लाख से ज्यादा होगी ओवरऑल प्राइज मनी
इस बार देशभर के बिजनेस स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगी कार्यक्रम में ्रप्रतिभाग करेंगी। आयोजकों की ओर से इस बार ज्यादा सहभागिता की संभावना जताई जा रही है। ओवरऑल प्राइज मनी भी 15.5 लाख से अधिक है। फेस्ट का थीम भी कुछ इस तरह है जिससे प्रतिभागी पारंपरिकता से हटकर इनोवेशन के लिए प्रेरित हो सकें।
कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं डिवाइन
विवियन फर्नांडिस (डिवाइन नाम से मशहूर) अपने यूनिक म्युजिक कंपोजिशन व म्युजिक वीडियो के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। हिट बॉलीवुड फिल्म गली ब्वॉय उनकी जिंदगी पर आधारित है। बॉलीवुड फिल्म मुक्काबाज, ब्लैकमेल व गली ब्वॉय से ज्यादा चर्चा में आए। उनके वीडियो एलबम ये मेरा बांबे को बेस्ट वीडियो के रूप में रोलिंग स्टोन इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। 2018 में आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड फोर द म्युजिशियन ऑफ द इयर प्रदान किया गया। 2019 में डिस्कवरी चैनल की डॉक्युमेंट्री गली लाइफ : स्टोरी ऑफ डिवाइन का विषय भी खुद विवियन फर्नांडिस ही थे।