Jaggery Tea : सर्दियों में ज्यादा गुड़ की चाय पीने से जाएगी ये परेशान, अभी से हो जाएं सतर्क

Jaggery Tea अक्सर दोस्तों की सलाह पर हम वजन घटाने के चक्कर में गुड़ की चाय पीने लगते हैं। लेकिन कभी-कभी यह काफी खतरनाक हो जाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM (IST)
Jaggery Tea : सर्दियों में ज्यादा गुड़ की चाय पीने से जाएगी ये परेशान, अभी से हो जाएं सतर्क
Jaggery Tea : सर्दियों में ज्यादा गुड़ की चाय पीने से जाएगी ये परेशान

जमशेदपुर : गुड़ सर्दियों सर्दियों के दिन में एक ऐसी खाने वाली चीज है कि इसे लगभग हर चीज में डालकर खाया जाता है। इतना ही नहीं खासकर चाय में गुड़ का उपयोग शरीर को गर्मी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय के अनुसार, यदि आवश्यकता से अधिक गुड़ की चाय का सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर को और भी कई बीमारियों से ग्रसित बना सकता है। 

बहुत ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करने से हो सकती है यह बीमारियां

बढ़ सकता है शुगर लेवल - अगर आप 10 ग्राम गुड़ का सेवन करते हैं तो समझिए, आप 9.7 ग्राम शुगर का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से शरीर में शुगर लेबल बढ़ने की बहुत अधिक संभावनाएं रहती है। इससे खतरा हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। जिससे इसका ज्यादा खाने में इस्तेमाल करने से कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।

बह सकता है नाम से खून - चूंकि बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से आपको नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है।

अधिक गुड़ खाने से हो सकती है अपच की समस्या : यदि आप कम मात्रा में गुड़ का सेवन करते हैं तो इसकी नुकसान की संभावनाएं कम होती है। लेकिन यदि आप दिन में तीन-चार कप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो इससे गैस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा पुराने गुड़ की अपेक्षा नया गुड़ पेट के रोगों को बढ़ा सकता है। इससे अपच की समस्या हो सकती है।

बढ़ सकता है वजन - गुड़ का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। गुड़ में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। अगर आप भी गुड़ से बनी चाय का सेवन अधिक करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। जो और अधिक बीमारियों को जन्म देता है।

chat bot
आपका साथी