टिनप्लेट कंपनी में ग्रेड कमेटी का विस्तार, जानिए कब से लंबित है कर्मियों का ग्रेड

grade revision. टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड में कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन मामले को सुलझाने के लिए वार्ता कमेटी में शामिल तीन यूनियन प्रतिनिधियों की जगह और दो का नया नाम जोड़ा गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:47 PM (IST)
टिनप्लेट कंपनी में ग्रेड कमेटी का विस्तार, जानिए कब से लंबित है कर्मियों का ग्रेड
टिनप्लेट कंपनी में ग्रेड कमेटी का विस्तार, जानिए कब से लंबित है कर्मियों का ग्रेड

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। गोलमुरी स्थित टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड में कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर प्रबंधन व यूनियन पर काफी दबाव है। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-2018 से लंबित है। ग्रेड पर प्रबंधन-यूनियन के बीच दर्जनों बार वार्ता हुई है लेकिन अभी तक कोई फलाफल नहीं निकल पाया है। ऐसे में कर्मचारी यूनियन नेताओं पर दबाव बना रहे तो वहीं यूनियन नेता समय रहते समझौता कराने के लिए कंपनी प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। कर दिया है।

इधर, ग्रेड मामले को सुलझाने के लिए वार्ता कमेटी में शामिल तीन यूनियन प्रतिनिधियों के जगह और दो का नया नाम जोड़ा गया है। अब यूनियन की वार्ता कमेटी में डीके सिंह, परविंदर सिंह, काशीनाथ, मनोज कुमार सिंह व महेंद्र सिंह एवं प्रबंधन टीम में हरजीत सिंह, लोकेश वर्मा, गुरप्रीत सिंह, सुमित देवगम व डी. रूपा का नाम शामिल है।

पिछले ग्रेड में हुई थी 6300 तक की बढ़ोतरी

टिनप्लेट कर्मियों का पिछले ग्रेड 2013 में हुआ था। उस समय 5,800 से लेकर 6,300 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं यूनियन इस बार 12,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी व तीन साल ग्रेड का समय करने की मांग कर रही है।

अब पैकेज पर होगी बात

यूनियन के महामंत्री डीके सिंह के मुताबिक ग्रेड में शामिल कई बिंदुओं पर सहमति बन गई है। कर्मियों के कैंटीन, वेलफेयर, हॉस्पिटल की सुविधा, सीएसआर गतिविधियों में तेजी जैसे कई मामले पर मुहर लग गई है। अब कर्मचारियों के पैकेज पर बात होगी।

chat bot
आपका साथी