अब अपने मनपसंद डिस्ट्रीब्यूटर से ले सकेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

अगर आप अपने घर के पास वाले गैस वितरक से परेशान है तो आप आसानी से एलपीजी गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर को बदल सकते हैं। यह योजना झारखंड के रांची सहित चंडीगढ़ कोयंबटूर गुड़गांव व पुणे में जल्द ही लागू होने जा रही है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST)
अब अपने मनपसंद डिस्ट्रीब्यूटर से ले सकेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला
अब अपने मनपसंद डिस्ट्रीब्यूटर से ले सकेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर

जमशेदपुर : एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। अब ग्राहक अपने मनपसंद के डिस्ट्रिब्यूटर चुनने के पहले उनका रेटिंग भी देखने को मिलेगी। यह अहम फैसला से ग्राहकों पर सीधा असर होगा। जब ग्राहक मोबाइल एप्लीकेशन या पोर्टल के जरिए एलपीजी रिफिल के लिए डिस्ट्रिब्यूटर चुनते समय रेटिंग दिखाई देगी। अब आप किसी भी वितरक के यहां से सिलेंडर ला सकते हैं। 

इस संबंध में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दिया है कि पहले चरण में देश के पांच शहरों में इस योजना को लागू किया गया है। इसके तहत पहला चरण में रांची, चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव व पुणे जैसे शहरों के एलपीजी ग्राहकों को इस सुविधा को लागू किया गया है।

ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ

मंत्रायल के अनुसार ग्राहकों को मोबाइल या पोर्टल के जरिए लॉग इन करना होगा और इसके बाद बुकिंग विकल्प को चुनना होगा। बुकिंग विकल्प पर क्लिक करने के बाद ग्राहकों को अपने नजदीक में स्थित डिस्ट्रिब्यूटर्स की लिस्ट दिखाई देगी। ग्राहक अपने सहुलियत के मुताबिक लिस्ट में से किसी को भी चुन सकते हैं। अपने हिसाब से गैस एजेंसी का चयन करने के बाद वही गैस एजेंसी के वेंडर ग्राहक के घर पर रिफिल पहुंचा देंगे।

इस महीने नहीं बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

इस महीने सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक सिलिंडर के दाम में बढोत्तरी नहीं किया है। बल्कि गैस के दाम में कमी की गई है। इस महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर यानि 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 122 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एलपीजी गैस सिलिंडर खरीदते समय दें ध्यान

जानकारों का कहना है कि एलपीजी गैस सिलिंडर खरीदते समय ध्यान देना बहुत जरुरी है। यदि कोई दुर्घटना हो गई तो क्लेम के समय कंपनी सिलिंडर की जांच करती है। यदि सिलिंडर एक्सवपायरी डेट वाला पाया गया तो संबंधित गैस एजेंसी बीमा कवर देने से इंकार कर देगी। इसलिए गैस सिलेंडर खरीदते समय सिलिंडर का एक्सपायरी डेट जरुर देखें। 

chat bot
आपका साथी