रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : रेलवे के लोको पायलटों को मिलेगा न्यूनतम 120 किमी का माइलेज, ये रही पूरी जानकारी

चक्रधरपुर मंडल के मेन लाइन में कार्यरत कर्मचारियों को हर दिन ड्यूटी के बाद 120 किलोमीटर या उससे ज्यादा का माइलेज मिलता है। जबकि झारसुगुड़ा जिरुली व डांगवापोसी सेक्शन में लगभग 1200 ड्राइवर व गार्ड ऐसे हैं जो आठ घंटे ड्यूटी तो करते हैं लेकिन ...

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:03 PM (IST)
रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : रेलवे के लोको पायलटों को मिलेगा न्यूनतम 120 किमी का माइलेज, ये रही पूरी जानकारी
टाटानगर क्रू लॉबी में खुशी मनाते रेलवे के लोको पायलट।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत सभी रनिंग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। मंडल के ब्रांच सेक्शन में कार्यरत रनिंग कर्मचारी (लोको ड्राइवर, सह ड्राइवर व गार्ड) यदि आठ घंटे ड्यूटी के बाद भी 20, 40 या 80 किलोमीटर की ही यात्रा क्यों न की हो तो भी सभी को न्यूनतम 120 किलोमीटर का माइलेज मिलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की 10 साल पुरानी मांग को चक्रधरपुर मंडल ने स्वीकृत कर लिया है।

चक्रधरपुर मंडल के मेन लाइन में कार्यरत कर्मचारियों को हर दिन ड्यूटी के बाद 120 किलोमीटर या उससे ज्यादा का माइलेज मिलता है। जबकि झारसुगुड़ा, जिरुली व डांगवापोसी सेक्शन में लगभग 1200 ड्राइवर व गार्ड ऐसे हैं जो आठ घंटे ड्यूटी तो करते हैं लेकिन उन्हें 20 से 80 किलोमीटर का ही माइलेज मिल पाता है। लेकिन नए आदेश से अब सभी रनिंग कर्मचारियों को इससे आर्थिक लाभ होगा। मेंस कांग्रेस के कार्यवाहक महामंत्री शशि मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी लोडिंग प्वाइंट, ब्रांच लाइन व घाट सेक्शन में ड्यूटी के दौरान रनिंग कर्मचारियों को आठ घंटे की ड्यूटी के बाद भी 20 से 40 किलोमीटर का ही माइलेज मिलता था। मेंस कांग्रेस ने इस विसंगति को दूर करने के लिए वर्ष 2011 में जोनल स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद तीन अधिकारियों की कमेटी ने चक्रधरपुर मंडल के सभी सेक्शन की वर्किंग स्टडी दी थी। जिसे चक्रधरपुर मंडल ने 20 जुलाई को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

न्यूनतम १२० किलोमीटर का मिलेगा लाभ

21 जुलाई से सेक्शन में कार्यरत सभी गार्ड, ड्राइवर व सह पायलट को उनके बेसिक के आधार पर न्यूनतम 120 किलोमीटर माइलेज का लाभ मिलेगा। आदेश आने के बाद टाटानगर क्रू लॉबी में कर्मचारियों ने शशि मिश्रा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रनिंग ब्रांच के सचिव आरके पांडेय, संतोष कुमार भगत, एके अनल, मनोज कुमार, यूके तिवारी, सी अनिल, वरुण चक्रवर्ती, शैलेश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार और एसके झा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी