जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर, 145 दिन के बाद मिला सिर्फ एक कारोना मरीज

जमशेदपुर शहर के लिए अच्छी खबर है। 145 दिन के बाद सबसे कम यानी सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे पहले 27 फरवरी 2021 को एक संक्रमित मरीज मिला था। गुरुवार को कुल सात हजार 907 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ एक मरीज मिला।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:44 PM (IST)
जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर, 145 दिन के बाद मिला सिर्फ एक कारोना मरीज
अभी तक मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 750 हो गई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर शहर के लिए अच्छी खबर है। 145 दिन के बाद सबसे कम यानी सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे पहले 27 फरवरी 2021 को एक संक्रमित मरीज मिला था। गुरुवार को कुल सात हजार 907 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ एक मरीज मिला, जो बहरागोड़ा का रहने वाला है। वहीं, आठ प्रखंड में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले। जिले में अभी तक मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 750 हो गई है। गुरुवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

6205 लोगों का नमूना जांच को भेजा गया

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल छह हजार 205 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 95 हजार 827 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 11 लाख 83 हजार 681 लोगों की जांच हो गई है।

आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल आठ मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 662 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.90 प्रतिशत है।दस हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोजपूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल तीन हजार 374 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दस हजार 32 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 90 हजार 547 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 91 हजार 194 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी