जमशेदपुर के लिए अच्‍छी खबर, कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट; रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.12 प्रत‍िशत

Jamshedpur corona patients Recovery rate. सितंबर अक्टूबर माह में जहां जमशेदपुर शहर में रोजाना 300 से 400 नए मरीज मिलते थे। वहीं सात से आठ लोगों की मौत होती थी उस आंकड़ा में काफी कमी आई है। जनवरी माह में अभी तक सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:14 PM (IST)
जमशेदपुर के लिए अच्‍छी खबर, कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट; रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.12 प्रत‍िशत
जमशेदपुर में कोरोना मरीजों के स्‍वस्‍थ होने का आंकड़ा बढ़ा है।

जमशेदपुर, जासं।  शहर के लिए अच्छी खबर है। जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट हुई है, जो राहत की खबर है। सितंबर, अक्टूबर माह में जहां शहर में रोजाना 300 से 400 नए मरीज मिलते थे। वहीं, सात से आठ लोगों की मौत होती थी, उस आंकड़ा में काफी कमी आई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी माह में अभी तक सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, मरीजों की संख्या भी घटकर 12 तक पहुंच गई है।

 सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में एक हजार 317 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 17 पॉजिटिव मिले। इसमें शहरी क्षेत्र के 16 व मुसाबनी क्षेत्र के एक मरीज रहने वाले हैं। शहरी क्षेत्रों में से मानगो, बिरसानगर, बागबेड़ा, कदमा, साकची, बिष्टुपुर के अधिक मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 927 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 97.12 फीसद पहुंच गया है। वहीं, मृत्युदर में भी कमी आई है। मृत्युदर 2.09 फीसद है। कोरोना से सबसे अधिक शहरी क्षेत्र ही प्रभावित रहा है।

1873 संदिग्धों का लिया गया नमूना

सोमवार को एक हजार 873 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 509093 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 483751 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 17394 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी