Musabani Loot Case: गोलमुरी के व्यक्ति से मुसाबनी में नहीं हुई थी लूट, महिला समेत दो गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में गोलमुरी निवासी दीपक गोप से 65 हजार की लूट नहीं हुई थी बल्कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ था। रुपये दोगुना करने के झांसे में फंसकर रुपये दे दिया था। सत्यता की जानकारी होने पर उसने लूट की झूठी कहानी रच दी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:38 PM (IST)
Musabani Loot Case: गोलमुरी के व्यक्ति से मुसाबनी में नहीं हुई थी लूट, महिला समेत दो गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में लूट कांड में गिरफ्तार महिला व अन्य। जागरण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में गोलमुरी निवासी दीपक गोप से 65 हजार की लूट नहीं हुई थी बल्कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ था। रुपये दोगुना करने के झांसे में फंसकर रुपये दे दिया था। सत्यता की जानकारी होने पर उसने लूट की झूठी कहानी रच दी थी। इसका खुलासा मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को किया।

उन्होंने मीडिया को बताया कि मामले में एक महिला दुखनी दास और मनिरुल खान को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ठगी के 65 हजार में 45 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं। मनिरुल खान बंगाल के मेदनीपुर का और महिला बहरागोड़ा की निवासी है। इनके पास से बाइक भी बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र बजरंग नगर निवासी दीपक गोप ने रुपये दोगुना करने के झांसे में पड़ कर गिरफ्तार आरोपितों को 23 जुलाई को रुपये सौंप दिए थे। बाद में उसे लगा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है तो लूट की झूठी कहानी रच दी। 23 जुलाई को मुसाबनी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उससे 65 हजार रुपये की लूट कर ली गई है। पुलिस को बताया कि ओलेक्स में 65 हजार रुपये में बाइक की खरीद को लेकर विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया। बातचीत के बाद उसे बाइक की खरीदने को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के पास बुलाया गया। वहां उससे रुपये की लूट कर ली गई। पुलिस ने मामले की जांच की लूट का मामला झूठा साबित हुआ। रुपये दोगुना का झांसा देने वाले को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी