Gold Rate Today : छह दिन से ठहरा हुआ है सोने का भाव, ठहराव से आभूषण कारोबारी भी हैरान-परेशान

सोने का भाव छह दिन से ठहरा हुआ है। 13 से 18 जुलाई तक इसका भाव ना बढ़ रहा है ना घट रहा है। सोमवार तक यही भाव रहने की उम्मीद है। बुलियन बाजार के इस ठहराव से आभूषण कारोबारी भी हैरान-परेशान हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 09:44 AM (IST)
Gold Rate Today : छह दिन से ठहरा हुआ है सोने का भाव, ठहराव से आभूषण कारोबारी भी हैरान-परेशान
आज जमशेदपुर में सोने का भाव ये रहा।

जमशेदपुर, जासं। सोने का भाव छह दिन से ठहरा हुआ है। 13 से 18 जुलाई तक इसका भाव ना बढ़ रहा है, ना घट रहा है। सोमवार तक यही भाव रहने की उम्मीद है। बुलियन बाजार के इस ठहराव से आभूषण कारोबारी भी हैरान-परेशान हैं। इससे पहले 12 जुलाई काे यह 300 रुपये चढ़ गया था, जबकि मंगलवार को 100 रुपये बढ़कर 24 कैरेट सोना 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब एक बार फिर बुधवार को सोने का भाव ठहर गया। इससे पहले सात जुलाई को सोना एकबारगी 500 रुपये चढ़ गया था।

कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तो सोने का भाव ठीक-ठाक था। सोना कारोबारियों को भी उम्मीद थी कि जैसे-जैसे कोरोना का प्रकोप कम होगा, बाजार खुलेंगे तो भाव गिरेंगे। वास्तव में ऐसा होने लगा है। दसवें दिन शनिवार को सोने का भाव 100 रुपये ही सही गिर गया। अब तक पिछले आठ दिन से सोने का भाव चढ़ ही रहा था। छह जुलाई को नौवें दिन भाव ठहर गया था। एक रुपये भी नहीं चढ़ा। शायद लगन की वजह से पिछले एक सप्ताह से सोने का भाव हर दिन चढ़ता जा रहा था। सात जुलाई को एक दिन में सोने का भाव 500 रुपये चढ़ गया था। अगले दिन आठ जुलाई को इसमें महज 100 रुपये की वृद्धि हुई, इसके बाद स्थिति यथावत रही। ऐसे में इसके भाव गिरने की उम्मीद जगी। एक जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 48,100 रुपये था, जो गुरुवार को 49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 15 दिन पहले अनलॉक-3 में सोने-चांदी की दुकानें खुलीं, तब भी भाव चढ़े थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरने शुरू हो गए थे। यह एक बार फिर चढ़ने लगा है। हालांकि अब भी आपको धैर्य रखना चाहिए, सोने की खरीदारी में हड़बड़ी नहीं दिखाई चाहिए, क्योंकि इसके भाव गिरने की उम्मीद कायम है।

कारोबारी जता रहे ये उम्मीद

शहर के मशहूर व सबसे पुराने ज्वेलर्स छगनलाल दयालजी के मालिक पीयूष आडेसरा अब भी इस उम्मीद पर कायम हैं कि कोरोना की स्थिति जैसे ही सामान्य होगी, सोने के भाव गिरेंगे। अभी शहर में भले ही कोरोना संक्रमित कम मिल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही काेरोना के तीसरी लहर की संभावना भी सरकार समेत तमाम डाक्टर जता रहे हैं, जिससे सोने के भाव में उछाल की स्थिति बनी है। यही वजह है कि एक सप्ताह से सोने के भाव चढ़ रहे हैं। एक जुलाई को एकबारगी भाव 400 रुपये बढ़ गया था, तो दो जुलाई को 100 रुपये का उछाल आ गया। इस तरह तीन दिन में 1100 रुपये भाव बढ़ गए थे। देखना होगा कि आगे क्या स्थिति रहेगी। अनलॉक के बाद चांदी का भाव 730 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन पिछले तीन से यह 750 रुपये पर स्थिर हो गया। सोने के भाव चढ़ रहे हैं, लेकिन चांदी स्थिर है।

आज जमशेदपुर में सोने का भाव, रुपये प्रति 10 ग्राम

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

18 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750

13 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750

12 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

11 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

10 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

9 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750

8 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750

7 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

6 जुलाई : 48,800 : 46,400 : 38,200 : 750

3 जुलाई : 48,700 : 46,300 : 38,100 : 750

2 जुलाई : 48,500 : 46,100 : 37,900 : 730

1 जुलाई : 48,100 : 45,700 : 37,600 : 730

chat bot
आपका साथी