Gold Rate Today : फिर 600 रुपये तक उछला सोना, जुलाई के अधिकतम स्कोर पर पहुंचा

बाजार के ठहराव से आभूषण कारोबारी खुश थे। 23 जुलाई को भाव में 400 रुपये की गिरावट हुई लेकिन अब 30 जुलाई काे यह 600 रुपये तक चढ़ गया। यह जुलाई के अधिकतम स्कोर पर पहुंचा। जानिए आज झारखंड के जमशेदपुर में किस दाम पर मिलेगा सोना।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:24 AM (IST)
Gold Rate Today : फिर 600 रुपये तक उछला सोना, जुलाई के अधिकतम स्कोर पर पहुंचा
आज जमशेदपुर में सोने का भाव, रुपये प्रति 10 ग्राम।

जमशेदपुर, जासं। लगन समाप्त होने के एक सप्ताह बाद पहली बार सोना 600 रुपये उछलकर अधिकतम स्कोर पर पहुंच गया है। 23 जुलाई के भाव से 24 व 22 कैरेट सोना 600 रुपये और 18 कैरेट 500 रुपये महंगा हो गया है। चांदी भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। इससे पहले 13 जुलाई को सोने व चांदी का जो भाव था, वह 21 जुलाई को भी था। बाजार के इस ठहराव से आभूषण कारोबारी खुश थे। 23 जुलाई को भाव में 400 रुपये की गिरावट हुई, लेकिन अब 30 जुलाई काे यह 600 रुपये तक चढ़ गया।

इससे पहले 12 जुलाई काे यह 300 रुपये चढ़ गया था, जबकि अगले दिन 100 रुपये बढ़कर 24 कैरेट सोना 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सात जुलाई को सोना एकबारगी 500 रुपये चढ़ गया था।  कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तो सोने का भाव ठीक-ठाक था। सोना कारोबारियों को भी उम्मीद थी कि जैसे-जैसे कोरोना का प्रकोप कम होगा, बाजार खुलेंगे तो भाव गिरेंगे। वास्तव में ऐसा होने लगा है। दसवें दिन शनिवार को सोने का भाव 100 रुपये ही सही गिर गया। अब तक पिछले आठ दिन से सोने का भाव चढ़ ही रहा था। छह जुलाई को नौवें दिन भाव ठहर गया था। एक रुपये भी नहीं चढ़ा। शायद लगन की वजह से पिछले एक सप्ताह से सोने का भाव हर दिन चढ़ता जा रहा था। अब ताे लगन भी खत्म हाे गया। चार महीने तक शादी-ब्याह नहीं होगी। 19 नवंबर से लगन शुरू होगा।

ये कहते कारोबारी

एक जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 48,100 रुपये था, जो गुरुवार को 49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 15 दिन पहले अनलॉक-3 में सोने-चांदी की दुकानें खुलीं, तब भी भाव चढ़े थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरने शुरू हो गए थे। यह एक बार फिर चढ़ने लगा है। हालांकि अब भी आपको धैर्य रखना चाहिए, सोने की खरीदारी में हड़बड़ी नहीं दिखाई चाहिए, क्योंकि इसके भाव गिरने की उम्मीद कायम है। शहर के मशहूर व सबसे पुराने ज्वेलर्स छगनलाल दयालजी के मालिक पीयूष आडेसरा अब भी इस उम्मीद पर कायम हैं कि कोरोना की स्थिति जैसे ही सामान्य होगी, सोने के भाव गिरेंगे।

आज जमशेदपुर में सोने का भाव, रुपये प्रति 10 ग्राम तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

30 जुलाई : 49,800 : 47,400 : 38,900 : 740 23 जुलाई : 49,200 : 46,800 : 38,400 : 730 21 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750 13 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750 12 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750 11 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750 10 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750 9 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750 8 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750 7 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750 6 जुलाई : 48,800 : 46,400 : 38,200 : 750 3 जुलाई : 48,700 : 46,300 : 38,100 : 750 2 जुलाई : 48,500 : 46,100 : 37,900 : 730 1 जुलाई : 48,100 : 45,700 : 37,600 : 730

chat bot
आपका साथी