Gold Rate Today : लगन की आहट से ही 800 रुपये चढ़ गया सोना-चांदी, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

शादी-ब्याह का लगन शुरू होने से तीन दिन पहले गुरुवार को सोना एक दिन में 800 रुपये तक चढ़ गया। चांदी भी 20 रुपये बढ़ गया। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 09:50 AM (IST)
Gold Rate Today : लगन की आहट से ही 800 रुपये चढ़ गया सोना-चांदी, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन शुरू होने से तीन दिन पहले गुरुवार को सोना एक दिन में 800 रुपये तक चढ़ गया। चांदी भी 20 रुपये बढ़ गया। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था, जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया। इससे पहले सात नवंबर को 300 रुपये सोना चढ़ गया था। चांदी 700 रुपये पर स्थिर बना हुआ था।

कोरोना काल में जब झारखंड सरकार की छूट के बाद जून के मध्य से सोने-चांदी की दुकानें खुलने लगीं, तो भाव आसमान छूने लगे थे। हर दिन भाव चढ़ रहे थे। इसके बाद भाव गिरने शुरू हुए, लेकिन 01 अक्टूबर को सोना एकबारगी 600 रुपये चढ़ गया, जबकि चांदी 10 रुपये गिरकर 650 पर आ गया। नवरात्र के पहले दिन ही सोना 300 रुपये चढ़ गया, जबकि चांदी भी 10 रुपये बढ़कर 660 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। नवरात्र की तृतीया को फिर 100 रुपये सोना बढ़ गया, जबकि चांदी 660 रुपये पर ठहरा था।

कारोबारी भी हैरान

बेमौसम बरसात की तरह भाव घटने-बढ़ने से आभूषण कारोबारी भी हैरान हैं। उनका कहना है कि अभी लगन भी नहीं है, तो क्यों भाव इस तरह घट-बढ़ रहा है। हालांकि एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि जमशेदपुर में कोरोना का संक्रमण भले कम हो, लेकिन दूसरे राज्यों में कोरोना एकबारगी बढ़ने लगा है। इससे पहले भी शहर के प्रतिष्ठित व सबसे पुराने ज्वेलर्स सीएचडी-1918 के मालिक पीयूष आडेसरा ने कहा था कि देश में जब-जब आपदा आती है या बढ़ती है, तो सोने का भाव चढ़ता है।

अगस्त से हाेने लगी थी गिरावट

इससे पहले जून से जुलाई तक 24 कैरेट सोने का भाव 50,000 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में सोने के भाव में गिरावट होने लगी। इससे यह अनुमान था कि अब सोने के भाव गिरेंगे। ताज्जुब की बात तो यह है कि देवशयनी एकादशी 20 जुलाई के बाद हिंदुओं के शादी-ब्याह समेत सभी शुभ कार्य की समाप्ति हो गए हैं। अब यह 14 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शुरू होंगे। इससे आभूषण कारोबारियों में भी निराशा का भाव था। जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

11 नवंबर : 50,500 : 48,200 : 39,700 : 720

10 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

07 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 700

06 नवंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

04 नवंबर : 49,000 : 46,700 : 38,400 : 700

02 नवंबर : 49,515 : 47,100 : 38,800 : 700

30 अक्टूबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

28 अक्टूबर : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 710

27 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710

26 अक्टूबर : 49,800 : 47,400 : 39,000 : 720

24 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710

23 अक्टूबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 710

20 अक्टूबर : 49000 : 46700 : 38400 : 690

17 अक्टूबर : 48,500 : 46,300 : 37,900 : 660

chat bot
आपका साथी