Gold Rate Today: आज फिर 200 रुपये तक घटा सोना, चांदी भी लुढ़का, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

पांच दिन बाद 22 व 24 कैरेट सोना 300 और 18 कैरेट 200 रुपये घटा है। चांदी भी 10 रुपये लुढ़क कर 670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। तीन दिसंबर को सोना फिर 200 रुपये घट गया। चांदी भी 10 रुपये गिरकर 660 का हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:47 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:47 AM (IST)
Gold Rate Today: आज फिर 200 रुपये तक घटा सोना, चांदी भी लुढ़का, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन जोर पकड़ चुका है। चारों ओर शहनाई गूंजने लगी है, तो बैंड बाजा बाराती भी झूम रहे हैं। ऐसे में बुलियन बाजार भी तेजी से नीचे आ रहा है। आपको यकीन नहीं होगा कि तीन दिन में सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया था। चौथे दिन 26 नवंबर को सोना 100 रुपये चढ़ा था, जबकि पांचवें दिन 27 नवंबर को 400 रुपये चढ़ गया। तीन दिन से चांदी 680 रुपये पर स्थिर है। सात नवंबर को सोने का भाव लगभग यही था। बहरहाल, पांच दिन बाद 22 व 24 कैरेट सोना 300 और 18 कैरेट 200 रुपये घटा है। चांदी भी 10 रुपये लुढ़क कर 670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। तीन दिसंबर को सोना फिर 200 रुपये घट गया। चांदी भी 10 रुपये गिरकर 660 का हो गया।

इससे पहले 21 नवंबर को जबरदस्त लगन थी, लेकिन उस दिन सिर्फ 24 कैरेट सोना 200 और 22 कैरेट 100 रुपये घटा था। 23 नवंबर को तो एकबारगी 800 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये गिर कर 700 पर आ गया था। इसके बाद 23 नवंबर को 400 और 24 नवंबर को एकबारगी 800 रुपये गिर गया। तीसरे दिन 25 नवंबर को सोना फिर 300 रुपये गिर गया। हालांकि सोने का लगभग यही भाव चार नवंबर को भी था। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था, जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया। इससे पहले सात नवंबर को 300 रुपये सोना चढ़ गया था। चांदी 700 रुपये पर स्थिर बना हुआ था। कोरोना काल में जब झारखंड सरकार की छूट के बाद जून के मध्य से सोने-चांदी की दुकानें खुली थीं, तो भाव आसमान छूने लगे थे। हर दिन भाव चढ़ रहे थे।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

3 दिसंबर : 49,000 : 46,600 : 38,300 : 660

2 दिसंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 670

27 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,700 : 680

26 नवंबर : 49,100 : 46,700 : 38,400 : 680

25 नवंबर : 49,000 : 46,600 : 38,300 : 680

24 नवंबर : 49,300 : 46,900 : 38,500 : 680

23 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

21 नवंबर : 50,500 : 48,100 : 39,600 : 710

18 नवंबर : 50,700 : 48,200 : 39,600 : 720

17 नवंबर : 50,800 : 48,300 : 39,700 : 720

12 नवंबर : 50,600 : 48,200 : 39,700 : 710

11 नवंबर : 50,500 : 48,200 : 39,700 : 720

10 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

07 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 700

06 नवंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

chat bot
आपका साथी