Gold Rate Today: तीन दिन में 1500 रुपये गिर गया सोना, चांदी स्थिर, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
Gold Rate Today. लगन शुरू होने के बाद भी सोना के भाव में गिरावट जारी है। सोना तीसरे दिन पंद्रह सौ रूपये गिरा। हालांकि चांदी स्थिर है। आइए जानिए आज झारखंड के जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव ।
जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन जोर पकड़ चुका है। चारों ओर शहनाई गूंजने लगी है, तो बैंड बाजा बाराती भी झूम रहे हैं। ऐसे में बुलियन बाजार भी तेजी से नीचे आ रहा है। आपको यकीन नहीं होगा कि तीन दिन में सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। चांदी भी 680 रुपये पर स्थिर है। 21 नवंबर को जबरदस्त लगन थी, लेकिन उस दिन सिर्फ 24 कैरेट सोना 200 और 22 कैरेट 100 रुपये घटा था। 23 नवंबर को तो एकबारगी 800 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये गिर कर 700 पर आ गया था। इसके बाद 23 नवंबर को 400 और 24 नवंबर को एकबारगी 800 रुपये गिर गया। तीसरे दिन 25 नवंबर को सोना फिर 300 रुपये गिर गया।
हालांकि सोने का लगभग यही भाव चार नवंबर को भी था। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था, जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया। इससे पहले सात नवंबर को 300 रुपये सोना चढ़ गया था। चांदी 700 रुपये पर स्थिर बना हुआ था। कोरोना काल में जब झारखंड सरकार की छूट के बाद जून के मध्य से सोने-चांदी की दुकानें खुली थीं, तो भाव आसमान छूने लगे थे। हर दिन भाव चढ़ रहे थे।
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी
25 नवंबर : 49,000 : 46,600 : 38,300 : 680
24 नवंबर : 49,300 : 46,900 : 38,500 : 680
23 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700
21 नवंबर : 50,500 : 48,100 : 39,600 : 710
18 नवंबर : 50,700 : 48,200 : 39,600 : 720
17 नवंबर : 50,800 : 48,300 : 39,700 : 720
12 नवंबर : 50,600 : 48,200 : 39,700 : 710
11 नवंबर : 50,500 : 48,200 : 39,700 : 720
10 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700
07 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 700
06 नवंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700
04 नवंबर : 49,000 : 46,700 : 38,400 : 700
02 नवंबर : 49,515 : 47,100 : 38,800 : 700
30 अक्टूबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700
28 अक्टूबर : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 710
27 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710
26 अक्टूबर : 49,800 : 47,400 : 39,000 : 720