अब मनचलों को सबक सिखाएंगी लड़कियां, सीख रहीं मार्शल आर्ट

महिला विकास मंच कोल्हान व झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त प्रयास से बिष्टुपुर स्थित मोदी पार्क के पास सेल्फ डिफेंस क्लास चल रहा है जिसमें महिलाओं व लड़कियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 02:22 PM (IST)
अब मनचलों को सबक सिखाएंगी लड़कियां, सीख रहीं मार्शल आर्ट
बिष्टुपुर स्थित मोदी पार्क में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। महिला विकास मंच, कोल्हान व झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त प्रयास से बिष्टुपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) के पास सेल्फ डिफेंस क्लास चल रहा है, जिसमें महिलाओं व लड़कियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं।

27 नवंबर से चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में रविवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सशक्त व समृद्ध समाज बनाने के साथ-साथ हम सबों को महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज का वातावरण भी बनाना आवश्यक है।

महिलाओं-युवतियों के साथ जिस प्रकार की घटनाएं लगातार घट रही हैं, उसकी रोकथाम के लिए महिला विकास मंच की पहल अत्यंत सरहनीय है। महिलाएं व लड़कियां इस तरह के प्रशिक्षण से ना सिर्फ सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगी, बल्कि मानसिक रूप से भी उनका आत्मबल बढ़ेगा। जब इन लड़कियों के साथ कोई मनचला छेड़खानी करने का प्रयास करेगा, तो उन्हें चारों खाने चित होना पड़ेगा। शहर में आठ-दस घटनाएं भी ऐसी होने लगेंगी, ताे मनचलों का हौसला वैसे ही पस्त हो जाएगा। इसके बाद वे दुष्कर्म की बात तो दूर लड़कियों को छेड़ने से पहले सौ बार सोचेंगे।

महिला विकास मंच की कोल्हान अध्यक्ष निशात खातून ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा पहले से कहीं ज्यादा आवश्यक हो गया है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लड़कियों व महिलाओं को इस निश्शुल्क शिविर में शामिल होकर लाभान्वित होने की सलाह दी है। कहा है कि यहां महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मसमान की रक्षा करने का प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवसर पर मंच के महामंत्री सह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष मुखी, जावेद जमाल, गुरुशरण सिंह, मंच की सचिव नेहा कुमारी, ट्रेनर सुनील प्रसाद, शिल्पी दास, संदीप चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी