Jamshedpur Crime Dairy: प्रेमिका के बहनोई ने की थी बिरसानगर के युवक की हत्या, गिरफ्तार

Jamshedpur Crime Dairy बिरसानगर जोन संख्या सात की एक युवती से सन्नी का प्रेम संबंध था। वह उससे मिलता-जुलता था। जानकारी पर प्रेमिका के बहनोई राजीव लोहार और अन्य ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। उसकी मौत हो गइ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:16 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: प्रेमिका के बहनोई ने की थी बिरसानगर के युवक की हत्या, गिरफ्तार
पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

 जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के बिरसानगर जोन संख्या पांच के युवक सन्नी सिंह की हत्या के मामले में गोलमुरी थाना की पुलिस ने राजीव लोहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपित विशेश्वर लोहार की तलाश है। गिरफ्तार आरोपित मृतक की प्रेमिका का बहनोई है।

सन्नी सिंह 28 फरवरी को गोलमुरी नीलडीह के पास एक नाला में गिरा मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया जहां दो मार्च को उसकी मौत हो गई। स्वजनों का आरोप था कि सन्नी सिंह की मारपीट की हत्या की गई है। बिरसानगर जोन संख्या सात की एक युवती से सन्नी का प्रेम संबंध था। वह उससे मिलता-जुलता था। जानकारी पर प्रेमिका के बहनोई राजीव लोहार और अन्य ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया था। उसे नाले में फेंक दिया था।

पंचर बनाते समय ट्रैक्टर का ट्राली पलटने से मिस्त्री की मौत, जमशेदपुर के बोड़ाम की घटना

 पटमदा के बोड़ाम थाना के पहाड़पुर पंचायत क्षेत्र आमझोर में ट्रैक्टर का पंचर बनाते समय ट्राली पलट गई जिससे पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दबने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हो गई। बोड़ाम थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिस्त्री की पहचान हरिपदो महतो के रूप में की गई। वह सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह रघुनाथपुर का निवासी था। लोगों के सहयोग से पुलिस ने ट्राली को हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया।

धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बिरसानगर थाना की पुलिस ने धोखाधड़ और चेक बाउंस मामले में फरार अारोपित घनश्याम पांडेय को गिरफ्तार किया है। 28 मई 2019 को उसके खिलाफ बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से वह फरार था। आरोपित परसुडीह थाना क्षेत्र राहरगोड़ा का निवासी है।

chat bot
आपका साथी