Child Drowned in River : जमशेदपुर के कदमा में नहाने के दौरान खरकाई नदी में बच्ची डूबी

कदमा थाना क्षेत्र रामजनम नगर रोड नंबर एक निवासी 10 वर्षीय सजना प्रियंका नामक बच्ची रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे नहाने के क्रम में खरकाई नदी के बहते पानी में डूब गई। जबकि उसके साथ नहा रही बरखा मुखी को स्थानीय युवकों ने छठ घाट के पास बचा लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:03 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:03 PM (IST)
Child Drowned in River : जमशेदपुर के कदमा में नहाने के दौरान खरकाई नदी में बच्ची डूबी
फिलहाल पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर रोड नंबर एक निवासी 10 वर्षीय सजना प्रियंका नामक बच्ची रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे नहाने के क्रम में खरकाई नदी के बहते पानी में डूब गई। जबकि उसके साथ नहा रही बरखा मुखी को स्थानीय युवकों ने छठ घाट के पास बचा लिया।

जिसके बाद मामले की सूचना संबंधित थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही है। मामले के बारे में बच्ची के पिता राजेश साव ने बताया कि उसकी बेटी सजना प्रियंका बस्ती की ही रहने वाली बच्ची बरखा मुखी के साथ नदी में नहा रही थी। इसी दौरान अचानक नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। बरखा मुखी को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया, मगर उसकी बेटी तेज धार में बह गई। फिलहाल पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी