घरेलू नुस्खे : घर और आसपास हो गए हैं ज्यादा मच्छर तो ये पौधे लगाकर भगाएं दूर

बारिश का मौसम है और इस मौसम में मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं। कई मच्छरजनित बीमारियां भी हमें जकड़ लेती है। ऐसे में हमें सावधान रहना चाहिए। आज यहां ऐसे घरेलू उपाय पढ़िए जिससे मच्छर को घर से दूर भगाया जा सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:50 AM (IST)
घरेलू नुस्खे : घर और आसपास हो गए हैं ज्यादा मच्छर तो ये पौधे लगाकर भगाएं दूर
घर और आसपास हो गए हैं ज्यादा मच्छर तो ये पौधे लगाकर भगाएं दूर

जमशेदपुर : यदि घर में मच्छर की अधिकता है और उसे भगाना चाहते हैं तो घर में लगाएं विशेष पौधे। इस पौधे के गंध से ही मच्छर भाग जाएंगे। इस संबंध में प्रो. केके शर्मा कहते हैं कि मच्छरों से निजात पाने के लिए अपने घरों में ऐसे पौधे लगाएं, जिनके गंध से मच्छर घर में प्रवेश ही नहीं करेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे पौधों से जो घर की खिड़कियों, बालकनी या दरवाजे के पास लगा देने से मच्छर ही नहीं बल्कि कीड़े-मकोड़े भी दूर भाग जाते हैं।

आइए हम बताते हैं पौधों की गुण

गेंदा - गेंदा के फूलों को  घर में उगाना बहुत ही आसान है। इसके कोई भी किस्म को लगाकर कर उससे मच्छरों से निजात पा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि आप गेंदे के इस्तेमाल किए हुए फूलों से भी गेंदे के नए पौधे लगा सकते हैं। गेंदा के पौधों को घर के अलग-अलग स्थानों पर जैसे खिड़की के पास बालकनी या दरवाजे के पास लगा दें। इससे मच्छर घर के अंदर नहीं आएगा। गेंदा का पौधा मच्छर भगाने के साथ् ही अन्य हानिकारक कीटाें को भी भगाता है।

तुलसी के पौधे - औषधीय गुणों से भरपुर तुलसी खांसी, सर्दी, बुखार आदि रोगों में काम आती है। इसके साथ ही यह मच्छरों से बचाव भी करती है। तुलसी की बहुत सी किस्में होती है, जिसे आप आपे घर में लगा सकते हैं। तुलसी के पौधे को भी आप अपने घर में जरुरत के हिसाब से अलग-अलग स्थानों पर रख सकते हैं। तुलसी को ऐसे स्थान पर रखें जहां थोड़ी धूप भी लगे। घर में तुलसी लगे रहने से भी इसके गंध से मच्छर भाग जाते हैं।

 

लेमन ग्रास - लेमन ग्रास में औषधीय गुण होते हैं। इसकी बाजार में काफी मांग है। इससे हर्बल टी बनाने के साथ ही इसे आप अपने घरों में मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लेमन ग्रास को घर में गमलों में लगाकर उगा सकते हैं। यदि गमले में लेमनग्रास है तो इसका इस्तेमाल सालों भर कर सकते हैं। इससे मच्छर घर में प्रवेश करते ही इसके गंध से भाग जाएगा।

रोजमेरी - रोजमेरी एक हर्ब है और यह ठंडे प्रदेशों में ज्यादातर पाया जाता है। इसे अपने घर के कमरे में रखें। रोजमेरी को गमलों को ऐसी जगह रखें जहां उसे हल्की धूप व हवा मिल सके। इसमें जैविक खाद का उपयोग भी कर सकते हैं। घर में रोजमेरी रहने से मच्छरों का प्रकोप काफी कम होता है।

पुदीना - पुदीना उगाना बहुत ही आसान है। पुदीना मच्छरों को दूर रखने में कारगर साबित होता है। यह पौधा जल्दी ही बढ़ती है। एक बार लगाने से कई बार उपज ले सकते हैं। पुदीना को कई अलग-अलग छोटे कंटेनर में लगाकर घर की खिड़कियों या बालकनी में लटका सकते हैं ताकि यहां से मच्छर अंदर नहीं आ सके। इसके अलावा आप अपने घर में लहसून, प्याज, लैंटाना, जेरेनियम जैसे पौधे भी लगा सकते हैं। क्योंकि ये पौधे भी मच्छरों को दूर भगाने में कारगर साबित होता है।

chat bot
आपका साथी