Gharelu Nuskhe : अगर भूख नहीं लग रही है तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खे, जमकर खाने लगेंगे खाना

Bhukh Lagne ke Gharelu Nuskhe भूख नहीं लगना एक गंभीर समस्या है। यह ऐसी बीमारी है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। सामान्य तौर पर भूख नहीं लगने का कारण चिंता तनाव अवसाद हो सकता है। कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर इससे मुक्ति पा सकते हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:45 AM (IST)
Gharelu Nuskhe : अगर भूख नहीं लग रही है तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खे, जमकर खाने लगेंगे खाना
Gharelu Nuskhe : अगर भूख नहीं लग रही है तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खे

जमशेदपुर : भूख न लगना एक गंभीर समस्या है। ये परेशानी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। चिंता, तनाव व अवसाद जैसे कारणों की वजह से लोगों को भूख कम लगती है। कई बार इस परेशानी की और भी कई गंभीर जैसे डिर्मेशिया, किडनी की परेशानी और जीवाणु संक्रमण हो सकती है।

भूख की कमी से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है इसलिए इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय बता रही है घरेलू नुस्खे के जरिए कैसे इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

भूख लगने के घरेलू नुस्खे

काली मिर्च : काली मिर्च एक ऐसा उपयोगी गर्म मसाला है जो पाचन में सुधार करने के साथ ही भूख बढ़ाने में भी मददगार है। यह पेट को दुरुस्त करती है और गैस की समस्या से निजात दिलाती है। एक चम्मच गुड़ पाउडर और आधा चम्मच पिसी काली मिर्च को एक साथ मिलाएं और कुछ दिनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करें। भूख में काफी सुधार लगेगा।

अदरक : औषधीय गुणों में भरपूर अदरक का इस्तेमाल जहां हम चाय और खाने में इस्तेमाल करते हैं तो वहीं इसका उपयोग कई दवाइयों में भी किया जाता है। अपच से राहत दिलाने व भूख को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही यह पेट दर्द को कम करने में भी मदद करता है।

आधा चम्मच अपच से राहत दिलाने व भूख को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही यह पेट दर्द को कम करने में मदद करता हौ। आधा चम्मच अदरख का रस लें और इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। दस दिनों तक इसका नियमित रूप से खाने से एक घंटा पहले सेवन करें आपको भूख लगने लगेगी।

आंवला : आयुर्वेद में आंवला का काफी महत्व है। इसके कई बीमारियों में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की वजह से कम हुई भूख में सुधार करता है। आंवला पाचन तंत्र में सुधार करता है और लीवर को डिटॉक्सिफाई भी करता है साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

एक कप पानी में दो चम्मच आंवले के रस के साथ नींबू का रस और शहद मिलाएं। रोेजाना सुबह इसे खली पेट पिएं आपकी भूख तो बढ़ेगी ही साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। कच्चा या मुरब्बा भी खा सकते हैं।

इलायची

चाय के साथ खाने में इस्तेमाल होने वाली इलायची पाचन रस के स्राव को बढ़ाने में मदद करती है, जिसकी वजह से भूख बढ़ती है। भोजन से पहले दो-तीन इलायची चबा लें या फिर चारासे इलायची पाउडर भी मिला कर पी सकते हैं। इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अजवाइन

अजवाइन बड़े काम की चीज है यह लगभग हर हिंदुस्तानी किचन में पाई जाने वाली चीज है। अजवाइन से पाचन स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। गुनगुने पानी के साथ लेने से यह पाचन प्रणाली पर प्रभावी रूप से काम करता है। अजवाइन एंटी फ्लैटुलेंस के रूप में कार्य करने के अलावा पाचन एंजाइनों के स्राव में भी मदद करता है जो भूख को उत्तेजित करने का काम करते हैं।

chat bot
आपका साथी