Gharelu Nuskhe : किसी सुपरफूड से कम नहीं है घी व गुड़ का मिश्रण, जानिए इसके फायदे
Gharelu Nushkhe अगर आप चीनी खाते हैं तो आज से ही छोड़ दें। उसकी जगह गुड़ का सेवन करें। गुड़ के साथ घी मिलाकर खाना किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। हम आज इसी मिश्रण के फायदे में बताने जा रहे हैं....
जमशेदपुर : घी व गुड़ ऐसी चीजें हैं जो लगभग हर किसी के कीचन में आसानी से मिल जाती है। ये दोनों ही चीजें सेहद के लिए फायदेमंद मानी जाती है लेकिन इनका इस्तेमाल आमतौर पर अलग-अलग ही किया जाता है। इन सब के बीच दोनों को मिलाकर एक साथ खाए जांए तो एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिल सकते हैं।
जानकारों के मुताबिक घी व गुड़ का मिश्रण किसी सुपरफूड की तरह काम करता है। पुराने जमाने में दादाजी का यह फेवरेट फूड हुआ करता था। घी और गुड़ का मिश्रण को नियमित खाया जाए तो कई रोगों को हम आसानी से दूर भगा सकते हैं।
इस तरह खाएं घी व गुड़
घी व गुड़ का मिश्रण विशेष तौर पर लंच के बाद ट्राई कर सकते है। अगर किसी वजह से इसे लंच के बाद न खा सके तो इसका सेवन डिनर के बाद भी कर सकते हैं।इसके लिए एक चम्मच देसी घी लेंगे और इसमें एक छोटा टुकड़ा गुड़ का मिक्स करेंगे फिर इसकेा खाने के पांच-दस मिनट बाद खा लेंगे।
घी व गुड़ का मिश्रण इसलिए सुपरफूड माना जाता है क्योंकि गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी, सी जैसे कई पोषक तत्व कए साथ होते हैं तो वहीं देसी घी में भी विटामिन ए, के, ई व डी के साथ फैटी एसिड्स भी मौजूद होते हैं। ये सेहत को ही नहीं त्वचा व बालों को भी भरपूर पोषण देने में मदद करते हैं।
घी-गुड़ के मिश्रण का सेवन करने से ये होते हैं फायदे
घी व गुड़ के कॉम्बिनेशन से इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही ये दोनों शरीर में हार्मोन के असंतुलन को मेंटेन करने में भी मदद करत हैं। इन दोनों चीजो का कॉम्बिनेशन हमारी शरीर को डिटॉक्सीफाइ करता है। इसके साथ ही ये शरीर, त्वचा व बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। एनीमिया की दिक्कत को दूर करने में भी घी व गुड़ का मिश्रण खास भूमिका निभाता है।