इस अक्टूबर पिछले चार वर्षो की तुलना में सर्वाधिक बारिश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पूर्वी सिंहभूम जिला में धान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (IST)
इस अक्टूबर पिछले चार वर्षो की तुलना में सर्वाधिक बारिश
इस अक्टूबर पिछले चार वर्षो की तुलना में सर्वाधिक बारिश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पूर्वी सिंहभूम जिला में धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो के अनुसार असमय हुई इस बारिश का असर अनुमानित उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इस समय बारिश का होना खेती के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। ज्यादातर धान इस समय कटने की स्थिति में होता है। बारिश से कम अवधि वाले धान खासकर सहभागी, नवीन, ललाट को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि लंबी अवधि के धान खासकर स्वर्णा को इससे लाभ होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में टमाटर, बैगन, मिर्च, खीरा, बरबटी आदि फसल खेत में है। फसल वाले खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान हो सकता है। महतो ने कहा कि फसल को नुकसान होने से बचाने के लिए किसान खेत से पानी निकासी की व्यवस्था करें। पानी सुखने के बाद सब्जी वाले खेती में दवा का छिड़काव भी करें। यह बारिश रबी फसल के बिलंब का भी कारण बनेगी। इस वर्ष धान का आच्छादन अच्छा हुआ है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिला में एक लाख 10 हजार हेक्टेयर जमीन में धान लगाया गया है। एक हेक्टेयर जमीन में 28 से 30 क्विंटल धान उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया था।

----------

घाटशिला में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक बारिश

पिछले तीन दिनों में जमशेदपुर में 72.4 मिमी बारिश हुई है। बेमौसम बारिश के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक बारिश दर्ज किया गया। शनिवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला में 69 मिमी बारिश हुई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। शुक्रवार को घाटशिला में 40.0 मिमी बारिश दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे जिला 12.6 मिमी वर्षा दर्ज किया गया। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.0 डिग्री दर्ज किया गया।

--------------

चार वर्षो में सर्वाधिक बारिश

इस वर्ष अक्टूबर माह में हुई बारिश पिछले चार वर्षो की सर्वाधिक बारिश है। वर्ष 2014 के अक्टूबर माह में 143.4 मिमी बारिश हुई थी, जबकि वर्ष 2015 के अक्टूबर माह में 44.2 और 2016 के अक्टूबर माह में 32.6 मिमी बारिश दर्ज किया गया था। इस वर्ष अक्टूबर माह में रिकार्ड 157.8 मिमी बारिश दर्ज किया गया है।

-----------

अक्टूबर माह की बारिश

तिथि - 2016 - 2017

01 - 00.0 - 8.1

02 - 1.8 - 13.6

03 - 00 - 00.0

04 - 00 - 11.0

05 - 00 - 00.0

06 - 0.6 - 33.6

07 - 12.6 - 0.34

08 - 17.6 - 02.2

09 - 00.0 - 07.4

10 - 00.0 - 09.2

11 - 00.0 - 00.0

12 - 00.0 - 00.0

13 - 00.0 - 00.0

14 - 00.0 - 00.0

15 - 00.0 - 00.0

16 - 00.0 - 00.0

17 - 00.0 - 00.0

18 - 00.0 - 00.0

19 - 00.0 - 27.8

20 - 00.0 - 32.0

21 - 00.0 - 12.6

आंकडे मौसम विभाग से लिए गए है।

chat bot
आपका साथी