गांधी और उनके विचार आज अधिक प्रासंगिक : एके रॉय

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 09:20 AM (IST)
गांधी और उनके विचार आज अधिक प्रासंगिक : एके रॉय
गांधी और उनके विचार आज अधिक प्रासंगिक : एके रॉय

जमशेदपुर (जासं)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय में एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम अधिशासी अवधेश कुमार राय मौजूद थे।

उन्होंने वैश्विक संदर्भ में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। कहा कि आज विश्व भर में बढ़ रही टकराहटों को देखते हुए गांधी जी का जीवन दर्शन ही समाधान का इकलौता विश्वसनीय विकल्प है। प्राचार्या डॉ. नूतन चंद्रा ने परिचर्चा की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम सभी विभागों और संकायों में होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अकादमिक वर्ष में अपने-अपने विभाग की प्रस्तावित गतिविधियों की सूची उपलब्ध करायें।

कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की समन्वयक डॉ. रमा सुब्रहण्यम, विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिपुरा झा, डॉ. संजय भुईयां, डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. अपर्णा कर, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ. पल्लवी झा, अमृता सिंह, अल्पा रौशनी बाखला, लक्ष्मी कुमारी सहित प्रशिक्षु शिक्षिकाएं मौजूद थीं। इस अवसर पर  भाषण प्रतियोगिता की विजेताओं तृपित कुमारी, शाइस्ता अंजुम, भारती कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएमड की छात्राओं ने गांधी पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 

chat bot
आपका साथी