जमशेदपुर की गजल गायिका संगीता चटर्जी नहीं रही Jamshedpur News

जमशेदपुर की शास्त्रीय संगीत कलाकार 47 वर्षीय गजल गायिका संगीता चटर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। कैंसर से जूझ रही संगीता हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मौत से हार गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:17 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 01:17 PM (IST)
जमशेदपुर की गजल गायिका संगीता चटर्जी नहीं रही Jamshedpur News
जमशेदपुर की गजल गायिका संगीता चटर्जी नहीं रही Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल की सक्रिय सदस्य व जमशेदपुर की शास्त्रीय संगीत कलाकार 47 वर्षीय गजल गायिका संगीता चटर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। कैंसर से जूझ रही संगीता हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मौत से हार गई। संगीता पिछले तीन महीनों से कैंसर से पीडि़त थी। उनके निधन से शहर के कलाकारों और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर है।

जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन ने कहा कि संगीता की आवाज का खामोश होना शहर के संगीत प्रेमियों के लिए दुखद है। शास्त्रीय संगीत व गजल गायिका के रूप में पहचान बनाने वाली संगीता हमेशा याद की जाएंगी। सर्किल के संयुक्त सचिव सुभाष बोस ने कहा कि संगीता के रूप में जमशेदपुर के शास्त्रीय संगीत व गजल गायकी का एक सितारा इस दुनिया से चला गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आज अंतिम संस्‍कार

संगीता ने संगीत की तालीम मां वीथि गांगुली, स्व. तृप्ति चक्रवर्ती, पंडित अरूप बनर्जी, प्रज्ञा बनर्जी और अपने पति सुजन चटर्जी से प्राप्त की थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर 12 बजे तक जमशेदपुर पहुंचेगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी