Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कल से चलेगा निधि संग्रह अभियान, जमशेदपुर में टीम तैयार

Ayodhya Ram Mandir Construction Fund Collection. अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जनार्दन पांडे ने बताया जमशेदपुर से जो भी राशि संग्रह होगी उसे श्री राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट के सुपुर्द किया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:00 PM (IST)
Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कल से चलेगा निधि संग्रह अभियान, जमशेदपुर में टीम तैयार
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।

जमशेदपुर, जासं। अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भगवान श्री राम का विशाल मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए जमशेदपुर में निधि संग्रह अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी।

 विश्व हिंदू परिषद के जमशेदपुर महानगर महामंत्री जनार्दन पांडेय के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई है, जिसका नाम श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति रखा गया है। समिति के सदस्य शुक्रवार से घर-घर जाएंगे और श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि (राशि) संग्रह करेंगे।

27 फरवरी तक चलेगा अभियान

समिति ने इसके लिए पिछले दिनों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया था। इस संबंध में समिति की दो-तीन बड़ी बैठक भी हो चुकी है। इसमें एक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित मोनी बाबा आश्रम में भी होगी। इससे पहले पारडीह स्थित काली मंदिर में बैठक हुई थी, जिसमें जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत विद्यानंद सरस्वती भी शामिल हुए थे। विश्व हिंदू परिषद के तमाम बड़े नेता भी इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। यह निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जनार्दन पांडे ने बताया जमशेदपुर से जो भी राशि संग्रह होगी, उसे श्री राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट के सुपुर्द किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी