पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा फुलडूंगरी जाहेरथान

घाटशिला के फुलडूंगरी जाहेरस्थल को पर्यटन स्थल के साथ ही दर्शनीय स्थल बनाने की पहल शुरू हो गई है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग से फुलडूंगरी जाहेरथान के सुंदरीकरण काम होगा..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:00 AM (IST)
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा फुलडूंगरी जाहेरथान
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा फुलडूंगरी जाहेरथान

संसू, घाटशिला : घाटशिला के फुलडूंगरी जाहेरस्थल को पर्यटन स्थल के साथ ही दर्शनीय स्थल बनाने की पहल शुरू हो गई है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग से फुलडूंगरी जाहेरथान के सुंदरीकरण काम होगा। फुलडूंगरी पहाड़ को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कल्याण विभाग की ओर से एक से पांच करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे।

फुलडूंगरी के सुंदरीकरण को लेकर विधायक रामदास सोरेन ने पहल शुरू कर दी है। विधायक ने एएसपी इंजीनियरिग कंसल्टेंट के अखिलेश्वर साही व प्रशासनिक पदाधिकारियों संग फुलडूंगरी जाहेरथान पहाड़ का जायजा लेकर इसके सुंदरीकरण की रूपरेखा बनाई। इसके बाद इसका डीपीआर बनाकर प्रस्ताव कल्याण विभाग के पास भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि घाटशिला की पहचान पर्यटन नगरी के रूप में भी है। फुलडूंगरी जाहेरथान को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटन स्थल के अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हमारी कोशिश रहेगी कि दूसरे प्रदेशों से आकर लोग यहां की खूबसूरती व जाहेरथान स्थल का दर्शन कर सकें।

मल्टीपर्पस हॉल, रेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं होंगी : फुलडूंगरी जाहेरथान में मल्टीपर्पस हाल, रेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे एक हिल स्टेशन जैसा आकार दिया जाएगा। फुलडूंगरी पहाड़ पर सोलर सिस्टम लाइट लगेगी। लोग हाल का उपयोग सार्वजनिक कार्यो में कर सकेंगे। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए ठहरने की सुविधा होगी। इसके अलावा पुजारी के लिए एक अलग रूम बनेगा। पहाड़ पर चढ़ने वाले सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। जाहेरथान में पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा। पूरे परिसर में बैठने की सुविधा होगी। सीजनल फ्लावर लगाएं जाएंगे। पेयजल व शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

chat bot
आपका साथी