नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा, 15 वर्ष की उम्र में थाम ली थी क्रांति की मशाल

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्र नहीं रहे। 98 वर्ष की उम्र में उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पीटल में शनिवार को अंतिम सांस ली।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 12:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 03:31 PM (IST)
नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा, 15 वर्ष की उम्र में थाम ली थी क्रांति की मशाल
नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा, 15 वर्ष की उम्र में थाम ली थी क्रांति की मशाल

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्र नहीं रहे। 98 वर्ष की उम्र में उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पीटल में शनिवार को अंतिम सांस ली। 

पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया निवासी चंद्र कुमार मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और टीएमएच में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त के निर्देश पर एडीएम (विधि व्यवस्था) सुबोध कुमार ने टीएमएच जाकर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया। बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी भी टाटा मेन हास्पीटल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

चंद्र कुमार मिश्रा को सम्मानित करते डॉ एपीजे अब्दुल कलाम।

चंद्र कुमार मिश्रा का जन्म चाकुलिया में ही हुआ था। उन्होंने आठवीं तक यही पढ़ाई की और 15 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। हालांकि, उनके पूर्वज उत्तरप्रदेश के उमरामपुर से थे। चंद्र कुमार मिश्रा अपने पीछे चार पुत्र सूर्यकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, विजय मिश्रा और रमाकांत मिश्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंग्रेजी सेना पर पत्थर बरसाने के जुर्म में गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिए गए चंद्र कुमार मिश्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कालिकापुर की सभा में चाकुलिया से साइकिल से पहुंच गए थे। उन्हें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सम्मानित कर चुके हैं। 

जमशेदपुर के टीएमएच में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा के निधन की खबर सुनकर पहुंचे बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सुबोध कुमार।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी