टाटानगर से गुजरने वाली चार ट्रेनें चल रही है विलंब, ये ट्रेन सबसे अधिक 41 मिनट है लेट

दक्षिण पूर्व रेलवे में टाटानगर स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोविड 19 के बाद हुए अनलॉक में अब तक 23 दर्जन ट्रेन टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरती है। शुक्रवार को यहां से गुजरने वाली चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 11:43 AM (IST)
टाटानगर से गुजरने वाली चार ट्रेनें चल रही है विलंब, ये ट्रेन सबसे अधिक 41 मिनट है लेट
टाटानगर से गुजरने वाली चार ट्रेनें चल रही है विलंब, ये ट्रेन सबसे अधिक 41 मिनट है लेट

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे में टाटानगर स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोविड 19 के बाद हुए अनलॉक में अब तक 23 दर्जन ट्रेन टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरती है। शुक्रवार को यहां से गुजरने वाली चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है।

41 मिनट देर से चल रही बड़बिल टाटा पैसेंजर ट्रेन

इनमें पहली ट्रेन है बड़बिल से चलकर टाटानगर पहुंचने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर 41 मिनट विलंब से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 51 मिनट पर टाटानगर पहुंचने की संभावना है। वहीं, भुवनेश्वर से चलकर टाटानगर स्टेशन होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली 02833 नई दिल्ली कोविड 19 वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 10 मिनट विलंब से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 55 मिनट के बजाए शाम चार बजकर पांच मिनट पर टाटानगर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावे योग नगरी ऋषिकेश से पुरी को जाने वाली 08478 पुरी स्पेशल फेयर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से छह मिनट विलंब से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर 10 मिनट के बजाए अब छह बजकर 16 मिनट पर टाटानगर स्टेशन पहुंचने की संभावना है। इसके अलावे दुर्ग से चलकर भाया टाटानगर होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली 03287 साउथ बिहार स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर 15 मिनट के बजाए छह बजकर 35 मिनट पर टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी